फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Auto overturns after colliding with tractor, one dead, two injured

Lucknow News: ट्रैक्टर से टकराकर पलटा ऑटो, एक की मौत, दो घायल

Mon, 27 Jul 2026 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 27 Jul 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Auto overturns after colliding with tractor, one dead, two injured
अमरजीत की फाइल फोटो।
तेलीबाग। पीजीआई इलाके के कल्ली पश्चिम में ओमेक्स मोड़ पर रविवार सुबह ट्रैक्टर और ऑटो में भिड़ंत हो गई। हादसे में निगोहां के लालपुर निवासी अमरजीत (35) की मौत हो गई। ऑटो चालक शिवम और रामदुलारी घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि रायबरेली के बछरावां निवासी संतोष ट्रैक्टर लेकर ओमेक्स मोड़ पर रायबरेली की ओर मुड़ रहा था तभी मोहनलालगंज की ओर से आ रहा ऑटो ट्रैक्टर से टकराकर पलट गया। ऑटो के नीचे चालक शिवम, अमरजीत, बछरावां निवासी रामदुलारी व छह अन्य लोग दब गए। पुलिस ने उन्हें निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने अमरजीत को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ऑटो और ट्रैक्टर को कब्जे में लिया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed