फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Attempt to extort money by posing as fake JE and SDO; FIR registered against eight individuals.

Lucknow News: फर्जी जेई और एसडीओ बताकर धन उगाही का प्रयास, आठ पर एफआईआर

Mon, 22 Jun 2026 01:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Attempt to extort money by posing as fake JE and SDO; FIR registered against eight individuals.
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। नाका में इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारी से धन उगाही के प्रयास में आठ लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों ने फर्जी जेई और एसडीओ बताकर दुकान के मीटर की सील टूटी होने का झांसा दिया और धन उगाही का प्रयास किया। व्यापारी का कहना है कि आरोपी एक ठेकेदार के लिए उगाही का काम करते थे।
विज्ञापन

व्यापारी अयाज खान के मुताबिक शनिवार को कुछ लोग उनकी दुकान पर आए। उन्होंने मीटर सील टूटी होने का झांसा देकर धन उगाही का प्रयास किया। शहबाज ने खुद को जेई और मकसूद आलम ने एसडीओ बताया। परिचय पत्र मांगने पर उन्होंने देने से मना कर दिया। मकसूद आलम ने 18 जून को भी मोबाइल पर कॉल करके रुपये मांगे थे। शनिवार को उन्हें कॉल करके मोतीनगर चौराहे पर बुलाया गया। वहां 6-7 लॉग मौजूद थे। दुकान के कर्मचारियों ने शहबाज और रेहान को पकड़ा। अन्य लोग भाग गए। व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने रेहान, शहबाज, शमीम, मकसूद आलम, अभिषेक शर्मा और सोनी सहित आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। विभागीय टीम ने जांच में व्यापारी के मीटर की सील सही पाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed