फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Attack on property dealer's office, two youths injured

Lucknow News: प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में हमला, दो युवक घायल

Mon, 26 May 2025 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 26 May 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Attack on property dealer's office, two youths injured
प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में हमला।
लखनऊ। पारा के जलालपुर स्थित प्रॉपर्टी डीलर प्रदीप यादव के दफ्तर में शनिवार रात दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पिटाई में प्रदीप के दोस्त भास्कर यादव उर्फ प्रभास और रिश्ते के मामा अमित यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


आरोपियों ने दफ्तर में तोड़फोड़ की। बाहर खड़ी दो लग्जरी कारें, एक स्कूटी और चार बाइकें क्षतिग्रस्त कर दीं। पूरी वारदात दफ्तर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। प्रदीप की तहरीर पर पुलिस ने सात नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पारा के चंद्रोदय नगर निवासी प्रदीप यादव सरकारी बैंक में कार्यरत होने के साथ-साथ प्रॉपर्टी डीलिंग का काम भी करते हैं। शनिवार को जलालपुर स्थित दफ्तर के पास मंदिर में भंडारा थ। रात करीब नौ बजे मर्दनखेड़ा निवासी श्रीकांत यादव उर्फ काला, संदीप यादव, उदयराज यादव, सूरज, विवेक पाल, जलालपुर निवासी शिवा सिंह ठाकुर और उनके पांच-छह अज्ञात साथी हथियारों से लैस होकर पहुंचे और पुराने जमीनी विवाद के चलते हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर भाग चुके थे। घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में पहले से जमीनी विवाद चला आ रहा है। शनिवार को भंडारे के दौरान बाइक निकालने को लेकर कहासुनी के बाद यह हमला हुआ।


कमरे में छिपकर बचाई जान
प्रदीप ने बताया कि जान बचाने के लिए खुद को कमरे में बंद कर लिया था। क्षतिग्रस्त गाड़ियों में एक कार उनकी, दूसरी उनके दोस्त की तथा दोपहिया वाहन कर्मचारियों और भंडारे में आए लोगों के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed