{"_id":"5d21a7d78ebc3e6cd50661bd","slug":"attack-on-kavadiya-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी में मामूली बात पर कांवड़ियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, तीन के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी में मामूली बात पर कांवड़ियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, तीन के खिलाफ केस दर्ज
Sun, 07 Jul 2019 01:35 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 07 Jul 2019 01:35 PM IST
barabanki
- फोटो : amar ujala
अयोध्या में सरयू नदी से जल लेकर लखनऊ जा रहे कांवारियों के एक जत्थे पर शनिवार की सुबह शहर में कुछ असमाजिक तत्त्वों ने हमला बोल दिया। मामूली बात पर कहासुनी के बाद स्थानीय लोगों ने कांवरियों के साथ मारपीट की और उनको दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।
लोगों ने कांवरियों का कांवर भी तोड़ दिया। कांवरियों के साथ मारपीट का पूरा लाइव वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इसके बाद मामले की शिकायत पर पुलिस ने एक नामजद व दो अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सीओ सिटी सुशील कुमार सिंह के मुताबिक शहर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन एरिया में शनिवार की सुबह कांवड़ लेकर जा रहे गोला गोकरण नाथ जनपद लखीमपुर निवासी दीपक मिश्रा पर कुछ टैम्पो ड्राइवरों ने हमला कर मारपीट की है और कांवड़ तोड़ दी। इनके साथ रहे अन्य कई कांवड़िया अयोध्या से लखनऊ जा रहे थे। पीड़ित ने मामले की शिकायत कोतवाली पहुंचकर की।
पुलिस ने क्षेत्र के ग्राम धौकलपुरवा निवासी दिनेश व उसके दो अज्ञात साथियों पर मारपीट का केस दर्ज कर लिया है।