{"_id":"59886c474f1c1bf2488b4568","slug":"ats-fund-isi-informer-from-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"9 साल से लगातार सेना की सूचनाएं ISI को दे रहा था SDM का स्टेनो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
9 साल से लगातार सेना की सूचनाएं ISI को दे रहा था SDM का स्टेनो
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 08 Aug 2017 10:02 AM IST
विज्ञापन
यूपी एटीएस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी एसडीएम ऑफिस से सेना की सूचनाएं आईएसआई को देने वाले की पहचान आज यूपी एटीएस की टीम ने कर ली। एसडीएम कार्यालय में कार्यरत स्टेनो राघवेंद्र अहिरवार पिछले 9 साल से सेना से जुड़ी जानकारियां आईएसआई को दे रहा था। एटीएस की पूछताछ में उसने ये बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
उसने बताया कि एसडीएम सदर कार्यालय में नियुक्ति के दौरान भारतीय सेना से प्राप्त पत्राचारों और अभिलेखों के रख-रखाव की जिम्मेदारी उसपर है। बबीना फील्ड रेंज में फायरिंग प्रैक्टिस के लिए भारतीय सेना की कई युनिट्स आती रहती हैं, जिसकी सूचना गोपनीय तौर पर जिलाधिकारी को भी भेजी जाती है और एक कॉपी एसडीएम सदर के पास भी आती है।
विज्ञापन
आईजी यूपी एटीएस असीम अरुण ने बताया कि 2009 से एसडीएम सदर के दफ्तर में कार्यरत राघवेंद्र को एक फोन बबीना में मेजर यादव के नाम से आता था, जो इन पत्रों के सम्बंध में जानकारी लेता था। एटीएस ने जब राघवेंद्र द्वारा दिए गए नंबर की जांच पड़ताल की तो वह एक इंटरनेट नंबर निकला।
विज्ञापन
आईजी ने आगे बताया कि आईएसआई द्वारा पहले भी इस तरह के प्रयोग किए जा चुके हैं, लेकिन इस मामले में सूचनाएं पिछले 9 साल से लीक हो रहीं थी।
सेना से जब इस सम्बंध में जानकारी की गई तो पता चला मेजर यादव नाम का कोई व्यक्ति बबीना में कार्यरत नहीं है। राघवेंद्र पर शासकीय गोपनीयता अधिनियम के उल्लघन का अपराध है जिसकी सजा 7 साल से कम है, इसलिए राघवेंद्र की गिरफ्तारी नहीं की जा रही है। एटीएस पिछले नौ सालों में तैनात एसडीएम की भूमिका की भी जांच कर रही है।