{"_id":"68337bcf48b4c36642011d25","slug":"assistant-treasury-accountant-suspended-for-taking-bribe-lucknow-news-c-13-knp1002-1220404-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: रिश्वत लेने वाली सहायक कोषागार लेखाकार निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: रिश्वत लेने वाली सहायक कोषागार लेखाकार निलंबित
Mon, 26 May 2025 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 26 May 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। कलेक्ट्रेट परिसर में रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ी गईं सहायक कोषागार लेखाकार चंद्रमाला रविवार को निलंबित कर दिया गया है। सतर्कता अधिष्ठान की रिपोर्ट के आधार पर मुख्य कोषाधिकारी ने ये कार्रवाई की।
सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) में सौरभ श्रीवास्तव नाम के शिकायतकर्ता ने शिकायत की थी कि उनके बाबा पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त थे। 10 मई 2024 को उनका निधन हो गया था। सौरभ के पिता दिव्यांग हैं, जो पिता की पेंशन पर आश्रित थे। सौरभ पिता के नाम पर पारिवारिक पेंशन करने के लिए चंद्रमाला से सपंर्क किया था। चंद्रमाला ने पेंशन स्वीकृत कर दी थी। सौरभ को पिता का कैशलेस हेल्थ कार्ड भी बनवाना था। लिहाजा उन्होंने ऑनलाइन आवेदन किया था।
चंद्रमाला का कहना था कि जो पहले पेंशन ट्रांसफर की गई थी, उसका 12 हजार रुपये दो, तभी मेडिकल वाला काम होगा। सौरभ की शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने शनिवार को रंगेहाथ चंद्रमाला को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। मुख्य कोषाधिकारी साधना कोरी ने बताया कि चंद्रमाला को निलंबित कर दिया गया था। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी करवाकर कार्रवाई की जाएगी।