फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Assistant Professor becomes the first research scholar of the Language University.

Lucknow News: भाषा विवि के पहले शोधार्थी बने सहायक प्रोफेसर

Tue, 08 Sep 2026 01:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Assistant Professor becomes the first research scholar of the Language University.
पीएचडी छात्र विनय कुमार
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के प्रथम पीएचडी छात्र विनय कुमार का चयन कानपुर विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर के पद पर हुआ है। उन्होंने शोध पर्यवेक्षक रुचिता सुजॉय चौधरी के मार्गदर्शन में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की थी। उनकी सफलता पर रुचिता सुजॉय चौधरी ने कहा कि शोधार्थी को उच्च शिक्षा में शिक्षक के रूप में स्थापित होते देखना गर्व का विषय है। विवि के कुलपति अजय तनेजा, कुलसचिव विकास और पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के शिक्षक शचींद्र शेखर ने भी विनय कुमार को बधाई दी। विनय कुमार ने अपनी सफलता पर शोध पर्यवेक्षक रुचिता सुजॉय चौधरी, विभागीय शिक्षकों तथा विवि से मिले शैक्षणिक सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने भाषा विवि में प्राप्त मार्गदर्शन को अपने शैक्षणिक जीवन की महत्वपूर्ण पूंजी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed