फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Choose your career by choice, not by chance: Amrita Das

कॅरिअर संयोग से नहीं, पसंद से चुनें : अमृता दास

Tue, 08 Sep 2026 01:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Choose your career by choice, not by chance: Amrita Das
लखनऊ विश्वविद्यालय
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रबंधन विभाग में दीक्षारंभ-2026 के पांचवें दिन कॅरिअर और प्लेसमेंट पर जानकारी दी गई। इंस्टीट्यूट फॉर कॅरिअर स्टडीज की संस्थापक-निदेशक अमृता दास मुख्य वक्ता रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को कॅरिअर संयोग से नहीं, बल्कि पसंद से चुनें का मंत्र दिया। अमृता दास ने कहा कि बदलते कारोबारी माहौल में खुद को अपडेट रखना जरूरी है। केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है। विश्लेषणात्मक सोच, भावनात्मक बुद्धिमत्ता और तेजी से निर्णय लेने की क्षमता भी विकसित करनी होगी। विभागाध्यक्ष रितु नारंग ने कहा, आपके भविष्य के कई रास्ते हैं, इनमें से अपने लिए उपयुक्त रास्ते का चुनाव करें। काउंसिलिंग एंड गाइडेंस सेल की निदेशक मानिनी श्रीवास्तव ने भी विभिन्न कॅरिअर विकल्पों की जानकारी दी। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड में चयनित एमबीए विद्यार्थियों ने अपने प्लेसमेंट अनुभव साझा किए। उन्होंने एप्टीट्यूड टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन, केस स्टडी और व्यक्तिगत साक्षात्कार की तैयारियों के टिप्स दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed