फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cooperation means moving forward together by embracing everyone as one's own: Manoj Kant.

सबको अपना मानकर साथ चलना ही सहकारिता : मनोज कांत

Tue, 08 Sep 2026 01:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Cooperation means moving forward together by embracing everyone as one's own: Manoj Kant.
सीतापुर रोड स्थित एसआर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में सहकार भारती के दो दिवसीय अ
लखनऊ। राष्ट्रधर्म के निदेशक मनोज कांत ने कहा कि सबको एक साथ रखना, साथ रहना, साथ कार्य करना और सबको अपना मानकर चलना ही सहकारिता है। सहकारिता पूंजी के न्यायसंगत वितरण की समस्या का समाधान कर सकती है। इससे नए उद्यम स्थापित होंगे और समाज आत्मनिर्भर बनेगा। वह सोमवार को सीतापुर रोड स्थित एसआर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में सहकार भारती के दो दिवसीय अभ्यास वर्ग के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सहकारिता से समाज में अनुशासन और भारतीयता के भाव मजबूत होंगे। प्रदेश महामंत्री अरविंद दुबे ने बताया कि अभ्यास वर्ग में सहकारिता का इतिहास, प्रकोष्ठ कार्य, सहकारी समितियों का गठन और संगठनात्मक विषयों पर सत्र आयोजित किए गए। राष्ट्रीय प्रमुख पैक्स प्रकोष्ठ राजदत्त पांडेय ने भारतीय संस्कृति में सहकारिता की पुरानी परंपरा पर प्रकाश डाला। प्रदेश संपर्क प्रमुख अशोक कुमार शुक्ला ने स्वावलंबी भारत अभियान के तहत छोटे उद्योग स्थापित करने और सरकारी योजनाओं से जुड़ने का आह्वान किया।

सीतापुर रोड स्थित एसआर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में सहकार भारती के दो दिवसीय अ

सीतापुर रोड स्थित एसआर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में सहकार भारती के दो दिवसीय अ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed