{"_id":"68e6801918c7f7aaa907511e","slug":"aset-asas-emerged-victorious-at-amitys-annual-sports-festival-lucknow-news-c-13-1-lko1104-1419619-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एमिटी के वार्षिक खेल महोत्सव में एएसईटी-एएसएएस रहे विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एमिटी के वार्षिक खेल महोत्सव में एएसईटी-एएसएएस रहे विजेता
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। एमिटी यूनिवर्सिटी में साल के संगठन- 2025 के वार्षिक खेल महोत्सव का बुधवार को समापन हो गया। खेल महोत्सव में इस बार 180 से ज्यादा खेल मुकाबले हुए, जिनमें करीब 2000 छात्रों ने हिस्सा लिया। इन खेलों में टेबल टेनिस, क्रिकेट, शाॅटपुट, जैवलिन थ्रो, साै, दो साै और आठ साै मीटर की दाैड़, कबड्डी, खो खो आदि शामिल रहे।
समापन के माैके पर मुख्य अतिथि प्रो वाइस चांसलर डॉ. अनिल वशिष्ठ ने कहा कि यह महोत्सव खेलों के साथ अनुशासन और टीम भावना का उत्सव है।
समापन समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ विजेताओं को ट्रॉफियां दी गईं। ओवरऑल संगठन चैम्पियन ट्रॉफी 2025 एएसईटी और एएसएएस की संयुक्त टीम ने जीती, जबकि एआईआईटी समूह दूसरे और एमिटी बिजनेस स्कूल तीसरे स्थान पर रहे।