फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Mayawati U-turn, party will not demonstrate strength on Kanshi Ram's birth anniversary; BSP supremo will n

यूपी: मायावती का यू-टर्न, कांशीराम की जयंती पर पार्टी नहीं करेगी शक्ति प्रदर्शन; नहीं होगा सुप्रीमो का भाषण

Sat, 19 Sep 2026 06:11 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 19 Sep 2026 06:11 AM IST
सार

UP BSP: 9 अक्तूबर को परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर राजधानी में होने वाला बसपा का शक्ति प्रदर्शन अब नहीं होगा। 

विज्ञापन
UP: Mayawati U-turn, party will not demonstrate strength on Kanshi Ram's birth anniversary; BSP supremo will n
बसपा अब आयोजित नहीं करेगी बड़ी रैली। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम के आगामी 9 अक्तूबर को परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर राजधानी में बसपा समर्थकों का हुजूम तो उमड़ेगा, लेकिन उन्हें पार्टी अध्यक्ष मायावती बीते वर्ष की तरह संबोधित नहीं करेंगी। सूत्रों के मुताबिक इस बार मायावती दिल्ली स्थित प्रेरणा स्थल में कांशीराम को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी। उनकी अनुपस्थिति में बसपा के बड़े प्रदेश पदाधिकारियों के नेतृत्व में राजधानी में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन


बीते वर्ष कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर बसपा सुप्रीमो ने पुरानी जेल रोड स्थित कांशीराम स्मारक स्थल पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया था जिसमें लाखों लोगों की भीड़ उमड़ी थी। विधानसभा चुनाव से करीब डेढ़ साल पहले हुए इस शक्ति प्रदर्शन से बसपा को खासा जनसमर्थन मिला था। इस बार मायावती ने कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर पूरे प्रदेश से कार्यकर्ताओं व समर्थकों को राजधानी आने को कहा है। हर बार यह कार्यक्रम लखनऊ और नोएडा में होता रहा है लेकिन नोएडा में कार्यक्रम स्थल पर मरम्मत का कार्य जारी होने की वजह से दो बार से टाला जा रहा है। वहीं बसपा सुप्रीमो कई बार 9 अक्तूबर को कांशीराम स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेती रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed