फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Artificial bladder sphincter implanted in Lohia Institute

Lucknow News: लोहिया संस्थान में हुआ कृत्रिम मूत्राशय स्फिंक्टर प्रत्यारोपण

Thu, 05 Dec 2024 02:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Artificial bladder sphincter implanted in Lohia Institute
प्रत्यारोपण करने वाली टीम।

विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के डॉक्टरों ने कृत्रिम मूत्राशय स्फिंक्टर प्रत्यारोपित करने में सफलता हासिल की है। यह प्रत्यारोपण प्रोस्टेट कैंसर की सर्जरी के बाद पेशाब पर नियंत्रण न रख पाने के चलते किया गया। प्रत्यारोपण के बाद बलिया निवासी बुजुर्ग की हालत सामान्य है।



संस्थान के यूरोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. ईश्वर राम धायल ने बताया कि बलिया के रासरा निवासी श्याम नारायण (69) की प्रोस्टेट कैंसर की पुष्टि के बाद वर्ष 2019 में सर्जरी हुई थी। इससे उन्हें कैंसर से निजात मिल गई, लेकिन पेशाब पर नियंत्रण नहीं रह गया। इससे उन्हें काफी दिक्कतें होती थीं। बुजुर्ग लोहिया संस्थान पहुंचे। यूरोलॉजी की ओपीडी में उन्हें कृत्रिम मूत्राशय स्फिंक्टर (वॉल्व) प्रत्यारोपित करने की सलाह दी गई। सहमति के बाद वॉल्व प्रत्यारोपित किया गया।
विज्ञापन


सरकारी संस्थान का पहला प्रत्यारोपण

डॉ. ईश्वर राम धायल के मुताबिक प्रदेश के किसी भी सरकारी संस्थान में कृत्रिम मूत्राशय स्फिंक्टर प्रत्यारोपण का यह पहला मामला है। अभी तक इस तरह का प्रत्यारोपण सिर्फ निजी अस्पतालों में ही हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन




ऑपरेशन टीम के सदस्य



डॉ. ईश्वर राम धायल, दिल्ली के यूरोलॉजिस्ट डॉ. गौतम बंगा, डॉ. आलोक श्रीवास्तव, डॉ. शिवानी, डॉ. नंदन और डॉ. प्रवीण। एनेस्थीसिया टीम में विभागाध्यक्ष डॉ. पीके दास और डॉ. स्मारिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed