फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   arrested robbers of bangladesh says about two more people

बांग्लादेशी डकैतों को सीमा पार कराने वाले दो चिह्नित

Fri, 15 Oct 2021 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
arrested robbers of bangladesh says about two more people
लखनऊ। प्रदेश के कई जिलों में डकैती डालकर दहशत फैलाने वाले बांग्लादेशी डकैतों को 24 परगना जिले से सीमा पार कराने वाले दो संदिग्धों की सूची पुलिस ने तैयार कर ली है। भारतीय सीमा में अवैध तरीके से घुसपैठ कराने वालों की लखनऊ पुलिस कुंडली तैयार कर रही है। इन सभी के बारे में पुलिस गिरफ्त में आए डकैतों ने ही जानकारी दी थी। इसके बाद पुलिस ने अपने स्तर से और जानकारियां जुटाई हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही ऐसे लोेगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं फरार बांग्लादेशी डकैतों की धरपकड़ के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन

एडीसीपी पूर्वी कासिम आब्दी के मुताबिक, गिरफ्तार डकैतों ने ही खुलासा किया था कि उन्हें बांग्लादेश सीमा पर घुसपैठ कराने वाले 5 से 10 हजार रुपये लेकर पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले की सीमा से भारत में प्रवेश कराया जाता है। इसके लिए वहां कुछ लोगों से संपर्क करते हैं। उनसे सौदा तय करने के बाद ही सीमा में प्रवेश मिलता है। जो लोग पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले से भारतीय सीमा में प्रवेश कराते हैं। उनमें से कुछ लोगों का उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आना-जाना है।
विज्ञापन

डीसीपी पूर्वी संजीव सुमन की सर्विलांस टीम ने बांग्लादेशी डकैतों के बारे में जानकारी जुटाई हैं। इसके बाद चिनहट पुलिस के साथ मिलकर मल्हौर रेलवे स्टेशन के पास मुठभेड़ में तीन डकैतों को दबोच लिया। पूछताछ में तीनों ने लखनऊ, वाराणसी सहित प्रदेश के कई इलाकों में वारदात की बात कुबूल की। इसके आलावा इन डकैतों ने मध्य प्रदेश, दिल्ली सहित कई अन्य राज्यों में भी वारदात करने की बात कुबूली थी। बांग्लादेशी डकैतों के गिरोह ने विभूतिखंड के सहारा अस्पताल के पास रहने वाले गन्ना विभाग में तैनात इंजीनियर वाईके श्रीवास्तव के घर धावा बोलकर उनकी पत्नी व बेटी को बंधक बनाकर लाखों की लूटपाट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार डकैतों में रबीउल ने फरार साथियों के नाम हमजा, असलम, नासिर, बिल्लाल, इस्लाम, शुमान और नूर खान बताये थे। इन डकैतों के संभावित ठिकानों पर पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। लेकिन अभी चार दिन बाद भी कोई खास सफलता हाथ नहीं लगी। वहीं डकैतों ने सीमा पार कराने वाले कई लोगों के नाम बताये है। इनमें से लखनऊ पुलिस ने दो की पहचान कर ली है। इनके बारे में पूरी जानकारी हासिल करने में जुट गई। इसमें यह पता लगाया जा रहा है कि सीमा पार कराने वाले डकैतों के साथ तो प्रदेश में नहीं आते थे। कहीं सीमा पार कराने वाले ही डकैतों का गिरोह तो नहीं संचालित कर रहे है। क्योंकि लूटपाट के सामान डकैत यहीं बेचते थे। सिर्फ सीमा पार अपने रिश्तेदारों व परिचितों को बुलाकर रुपये अपने परिवारीजनों के पास भेजते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed