फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Arrangement of bulldozers for both expressway and mafia: Chief Minister Yogi addressed the public meeting at Madianv and Munshi Pulia in Lucknow

एक्सप्रेस-वे व माफिया दोनों के लिए बुलडोजर की व्यवस्था : मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ में मड़ियांव व मुंशी पुलिया में जनसभा को किया संबोधित

Tue, 22 Feb 2022 12:53 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 22 Feb 2022 12:53 AM IST
सार

भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि पिछले एक महीने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश से चुनाव प्रचार के जिस अभियान को आगे बढाया है, उस अभियान के चौथे चरण की अंतिम सभा है। यहां अपार जनसैलाब उमड़ा है।

विज्ञापन
Arrangement of bulldozers for both expressway and mafia: Chief Minister Yogi addressed the public meeting at Madianv and Munshi Pulia in Lucknow
लखनऊ में मड़ियावं चौराहे पर भाजपा प्रत्याशी नीरज बोरा के पक्ष में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी के पैर छूती अर्पणा यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा सरकार में एक्सप्रेस वे निर्माण और माफियाओं दोनों  के लिए बुलडोजर की व्यवस्था है। उत्तर प्रदेश में पांच साल में  विकास कार्यों के साथ कानून का राज स्थापित हुआ है। यह बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मड़ियांव थाना चौराहे पर लखनऊ उत्तर विधानसभा प्रत्याशी डॉ नीरज बोरा के समर्थन में आयोजित जनसभा में कहीं।  उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि पिछले एक महीने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश से चुनाव प्रचार के जिस अभियान को आगे बढाया है, उस अभियान के चौथे चरण की अंतिम सभा है। यहां अपार जनसैलाब उमड़ा है। 

विज्ञापन


लखनऊ उत्तर विधानसभा में डॉ नीरज बोरा के नेतृत्व में जितनी विकास की परियोजनाएं डबल इंजन की सरकार लेकर आई है, उतनी कभी नहीं आई हैं। आज से 5 साल पूर्व यूपी आबादी में नम्बर वन था लेकिन अर्थव्यवस्था में छठें नम्बर पर था। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में 14 वें स्थान पर था। अब 5 साल में यूपी नंबर 2 की अर्थव्यवस्था बना है और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में भी 2 नम्बर पर आ गया है।
विज्ञापन


प्रदेश में कानून का राज भी स्थापित हुआ है। 5 साल में कोई दंगा नहीं हुआ। सपा कार्यकाल में 700 से अधिक दंगे हुए थे।बसपा में 364 दंगे हुए थे। 5 वर्ष के कार्यकाल में कोई दंगा नहीं हुआ। हर दंगाई को मालूम है कि अगर दंगा करेंगे तो भाजपा सरकार के कार्यकाल में अगले 24 घँटे में नोटिस व 36 घँटे में वसूली नोटिस और चौराहे पर फोटो लग जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिया धर्म गुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने भी अपील की है कि सरकार ऐसी चुनें जो दंगों को रोक सके। दंगों को रोकने का काम केवल भाजपा ने किया है। इससे पहले प्रदेश के अंदर असुरक्षा का वातावरण था, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में व्यापारी पलायन कर गए थे। 2017 के पहले बेटियां स्कूल नहीं जा पाती थीं। भाजपा सरकार में व्यापारी वापस अपने घर आ सका है। पांच वर्षों में यूपी ने विकास की नई कहानी लिखी है।

उन्होंने बताया कि जब 2017 में भाजपा सरकार बनी तो तीन अहम निर्णय लिए गए। जिसमें पहला निर्णय अन्नदाताओं की कर्ज माफी था, जिसमें 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ कर्ज माफ किया था। दूसरा निर्णय एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन और तीसरा निर्णय हर व्यक्ति को बीमारी से बचाने और गोवंश को कटने से बचाने के लिए अवैध बूचड़खानों को बंद करना था। जबकि समाजवादी पार्टी ने अपने कार्यकाल में आतंकवादियों की सजा माफी करते हुए मुकदमे वापस लिए थे।  चार दिन पहले गुजरात सीरियल ब्लास्ट के लिए जिम्मेदार आतंकवादियो को सजा सुनाई गई। जिसमें  38 आरोपियों को फांसी व 11 को  आजीवन कारावास हुआ। इसमें से एक आरोपी के परिजन समाजवादी पार्टी से संबंधित हैं।

समाजवादी पार्टी का नाम समाजवादी है लेकिन काम आतंकवादी व सोंच केवल परिवारवादी है। सपा का हाथ अतंकवादियों के साथ रहता है। इस अवसर पर मंत्री जितिन प्रसाद, भाजपा युवा नेता नीरज सिंह, अपर्णा यादव, श्याम जाजू, अनुराग मिश्रा अन्नू, शैलेन्द्र शर्मा अटल, रामवतार कनौजिया, घनश्याम अग्रवाल, राम शरण सिंह, रुपाली गुप्ता, राजू गुप्ता, राजाराम लोधी, आदित्य द्विवेदी पप्पू, बिंदु आदि उपस्थित रहे। 

यूपी में का बा का जवाब है- यूपी में बाबा, बुलडोजर बाबा के लगे नारे 
उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने बताया कि जनसभा का सैलाब सब राजनीतिक दलों को संकेत दे रहा है। ये जनसमुद्र बह रहा है और ये जनसमुद्र उत्तर विधानसभा का उत्तर दे रहा है और इसका उत्तर है नीरज बोरा। पहले से अधिक मतों से जीतकर भाजपा  सरकार बनेगी। सपा सुप्रीमो कहते हैं कि उन्हें कृष्ण भगवान का सपना आता है। ये भीड़ देखने के बाद उन्हें बाबा का सपना आएगा। माफिया भागेगा, राम राज स्थापित होगा। सपा ने गाना बनाया कि यूपी में का बा, हम कहते हैं यूपी में बाबा। डॉ दिनेश शर्मा के इस उद्बोधन के साथ लोगों ने बुलडोजर बाबा जिंदाबाद के नारे लगाए। 

सपा ने अपराधियों को दिया टिकट 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि सपा की पहली सूची में कैराना,रामपुर सहित पूरे प्रदेश में पेशेवर माफियाओं, संगीन मामलों में जेल में बंद लोगों को टिकट दिया है। सुरक्षा जीवन की पहली शर्त है। पांच सालों में भाजपा ने प्रदेश के अंदर सुरक्षा का माहौल दिया है। आज कर्फ्यू का स्थान कांवड़ यात्रा ने ले लिया है। ये नए भारत का नया उत्तर प्रदेश है। 

विकास के लिए नीरज बोरा को चुनें 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डॉ नीरज बोरा ने जिस कार्य के लिए कहा वो हुए और जिस कार्य के लिए कहेंगे वो सब जनहित के कार्य होते रहेंगे। यहां सबका साथ, सबका विकास के भाव के साथ विकास कार्य किये जाते हैं। आज  पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया, महोत्सव, यूपी स्थापना दिवस, अयोध्या का दीपोत्सव, काशी की देव दीपावली आदि यूपी की पहचान हैं। केवल लखनऊ स्मार्ट नहीं हो रहा है। यूपी का नौजवान भी स्मार्ट हो रहा है। लखनऊ के 37 हजार नौजवानों को यह सुविधा मिल चुकी है। अब 10 मार्च के बाद 2 करोड़ अन्य नौजवानों को टेबलेट और स्मार्ट फोन मिलेगा। इसका डिजिटल एक्सेस खर्च भी सरकार वहन करेगी। 

भाजपा विपत्ति की साथी है 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा विपत्ति की साथी है। कोविड काल में सीएम हेल्पलाइन के फीडबैक से लेकर हर जिले में खुद जाकर कोविड कार्यों को देखा। विपत्ति के समय सपा, बसपा कांग्रेस के लोग नहीं थे। ये अवसरवादी हैं, संकट के साथी नहीं है। कोविड काल में सपा सरकार होती तो वैक्सीन ब्लैक हो जाती।  विपक्ष ने पहले कहा कि ये वैक्सीन मत लगवाना, ये मोदी व बीजेपी की वैक्सीन है। मैं कहता हूं कि अगर इससे जान बचे तो यही वैक्सीन लेना उचित होगा।

उन्होंने कहा कि पहले भूख से अधिक मौते होती थी। अब हर गरीब को कम्युनिटी किचन से लेकर सूखा राशन व डबल राशन का उपहार मिल रहा है। पहले बिजली का भी जाति और महजब होता था। होली व दीपावली में बिजली गायब रहती थी, ईद व मोहर्रम में आती थी। अब सभी त्योहारों में बिजली आती है। लखनऊ में बड़े पैमाने पर विकास हो रहा है। ब्रह्मोस निर्माण का कार्य प्रारंभ हो गया है, पहले यहां तमंचे बनते थे और राहजनी होती थी। ब्रह्मोस निर्माण इकाई स्थापित होने से लखनऊ के पांच हजार नौजवानों को कार्य मिलेगा। यूपी में सोच ईमानदार काम दमदार वाली सरकार चाहिए। इसलिए सभी वोट डालने का रिकॉर्ड बनाएँ। लखनऊ की नौ  विधानसभा के सभी नौ भाजपा प्रत्याशियों को जिताएं। 

मुंशी पुलिया पर भी की जनसभा 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मड़ियांव से पहले लखनऊ पूर्व से भाजपा प्रत्याशी आशुतोष टंडन के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed