{"_id":"6a219f65db413980a2054571","slug":"arm-bids-farewell-new-arm-and-rm-assume-charge-lucknow-news-c-97-1-ayo1034-151089-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एआरएम की विदाई, नए एआरएम और आरएम ने संभाला कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एआरएम की विदाई, नए एआरएम और आरएम ने संभाला कार्यभार
Thu, 04 Jun 2026 09:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 04 Jun 2026 09:23 PM IST
विज्ञापन
एआरएम के विदाई समारोह के दौरान मौजूद नवागत आरएम, एआरएम व अन्य।
अयोध्या। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत बृहस्पतिवार को अयोध्या डिपो में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आदित्य प्रकाश का विदाई समारोह आयोजित किया गया। उनके स्थानांतरण रायबरेली डिपो होने पर स्टाफ ने भावभीनी विदाई दी। वहीं, अयोध्या परिक्षेत्र में नए प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक काशी प्रसाद ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है और उन्होंने कार्यालयीय कार्यों की समीक्षा कर संचालन व्यवस्था की जानकारी ली।
चित्रकूट धाम क्षेत्र के यातायात अधीक्षक डीके चौबे को नया प्रभारी एआरएम नियुक्त किया गया है, उन्होंने भी अपनी जिम्मेदारी संभाल ली। आदित्य प्रकाश के विदाई समारोह में कर्मचारियों ने शुभकामनाएं देकर सम्मान व्यक्त किया। इस दौैरान रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय संगठन मंत्री धर्मेंद्र कुमार सिंह, क्षेत्रीय मंत्री बृजेश कुमार यादव, अनिरुद्ध सिंह, अरविंद नारायण, बीके मिश्रा, अजय सिंह, रामसागर वर्मा, सुनील कुमार गौड़, अशोक कुमार, धीरेंद्र कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।