फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Arhatiyas upset with temporary mango market

Lucknow News: आम की अस्थायी मंडी से आढ़ती नाराज

Fri, 22 May 2026 10:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Arhatiyas upset with temporary mango market
मलिहाबाद विशिष्ट नवीन उप मंडी
मलिहाबाद। आम का मौसम शुरू होते ही मलिहाबाद चौराहे के पास हरदोई-लखनऊ रोड पर फिर अस्थायी मंडी सज गई है। नवीन विशिष्ट उप मंडी के आढ़तियों ने इस पर नाराजगी जताते हुए शुक्रवार को डीएम को प्रार्थना पत्र सौंपा।
विज्ञापन

माया, आयुष, पिंटू सहित करीब एक दर्जन आढ़तियों का कहना है कि 70 से अधिक लोग मंडी में महंगे दाम पर दुकानें लेकर कारोबार कर रहे हैं। उधर, 50 से अधिक आढ़ती हाइवे के किनारे अस्थायी मंडी लगाकर मोटा कमीशन ले रहे हैं। सभी लाइसेंस धारक मंडी में आकर कारोबार करें तो बेहतर है। ऐसा न हुआ तो 85.5 करोड़ रुपये की लागत से बनी नवीन उप मंडी बंद होने की कगार पर पहुंच जाएगी। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि प्रशासन अवैध मंडी को बंद कराने और व्यापार को नवीन विशिष्ट उप मंडी में शिफ्ट कराने में असफल रहता है तो सभी दुकानों की चाबियां प्रशासन को सौंपकर धरने पर बैठ जाएंगे। दुकानों के लिए जमा रकम ब्याज सहित वापस करने की मांग भी उठाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed