{"_id":"67bb71e625182cc0a40b3a7d","slug":"appearance-of-parshadepur-atheha-road-will-change-raebareli-news-c-101-1-slko1032-128104-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: परशदेपुर-अठेहा मार्ग की बदलेगी सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: परशदेपुर-अठेहा मार्ग की बदलेगी सूरत
Mon, 24 Feb 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 24 Feb 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली/परशदेपुर। सलोन विधानसभा क्षेत्र में परशदेपुर-अठेहा मार्ग की सूरत बदलेगी। कई सालों से बदहाल मार्ग को दुरुस्त कराया जाएगा। इससे करीब 50 हजार लोगों की राह आसान होगी। सड़क के सुदृढ़ीकरण में करीब चार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह मार्ग रायबरेली और प्रतापगढ़ की सीमा को जोड़ता है। बदहाल मार्ग के चलते आए दिन लोग गिरकर घायल हो रहे हैं।
मार्ग से परशदेपुर नगर पंचायत, फागूपुर, उदयपुर, गोपालपुर, निनावां, बारा, ननौती समेत 50 गांव के अलावा प्रतापगढ़, अमेठी जिले के लोग आते-जाते हैं। मार्ग कई सालों से खस्ताहाल होने के कारण आने-जाने में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। बरसात के दिनों में समस्या और ज्यादा हो जाती है। मार्ग पर हुए गड्ढों में पानी भर जाता है। इससे निकलना दूभर हो जाता है।
समस्या को दूर करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा। शासन से करीब साढ़े तीन किमी मार्ग का सुदृढ़ीकरण कराने की स्वीकृति मिली। लोक निर्माण विभाग ने काम शुरू कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। लोक निर्माण खंड प्रथम की अधिशासी अभियंता संजू कुमार ने बताया कि जल्द काम शुरू कराया जाएगा।