{"_id":"6ab2880e27beed16ff0836cc","slug":"up-good-news-for-those-taking-the-home-guard-exam-results-will-be-announced-on-this-date-41-424-posts-will-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: होमगार्ड परीक्षा देने वालों के लिए खुशखबरी, इस तिथि को घोषित होगा परिणाम; 41,424 पदों पर होगी भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: होमगार्ड परीक्षा देने वालों के लिए खुशखबरी, इस तिथि को घोषित होगा परिणाम; 41,424 पदों पर होगी भर्ती
Tue, 22 Sep 2026 07:22 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Tue, 22 Sep 2026 07:22 PM IST
सार
UP Home Guard Recruitment Exam: प्रदेश में 41,424 होमगार्ड की भर्ती के लिए जारी परीक्षा का परिणाम इस माह के अंत तक जारी हो जाएगा। नवंबर के महीने से प्रशिक्षण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
41 हजार से ज्यादा पदों पर यह परीक्षा अप्रैल में हुई थी।
विस्तार
प्रदेश में 41,424 होमगार्ड की भर्ती के लिए जारी परीक्षा का परिणाम इस माह के अंत तक जारी हो जाएगा। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड भर्ती प्रक्रिया के अंतिम चरण के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन करा रहा है। परिणाम जारी होने के बाद सफल अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच और पुलिस वेरीफिकेशन की प्रक्रिया अक्तूबर माह में पूरी कर ली जाएगी, जिसके बाद नवंबर से उनका तीन माह का प्रशिक्षण शुरू होगा। वहीं विधानसभा चुनाव से पहले फरवरी माह में उन्हें फील्ड में तैनात करने की तैयारी है।
विज्ञापन
डीजी होमगार्ड डीके ठाकुर ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के दौरान हथियार चलाना भी सिखाया जाएगा। उनके फायरिंग अभ्यास के लिए 5.56 एमएम राइफल के 10 लाख से अधिक कारतूस खरीदे जाएंगे। यह खरीदारी एसटीएफ के माध्यम से होमगार्ड विभाग करेगा। इस पर 3.55 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा 155 एसएलआर राइफल भी खरीदी जाएंगी जिस पर 1.44 करोड़ रुपये व्यय होंगे। प्रशिक्षण के दौरान अभ्यर्थियों को उनकी जिम्मेदारियों, अनुशासन, कानून-व्यवस्था में सहयोग, आपदा एवं आपात परिस्थितियों में भूमिका के साथ-साथ हथियार संचालन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
7,600 रिक्त पदों पर होगी भर्ती
उन्होंने बताया कि होमगार्ड के 41,424 रिक्त पदों पर एनरोलमेंट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद होमगार्ड स्वयंसेवकों के 7,600 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा। प्रदेश में होमगार्ड स्वयंसेवकों के कुल 1,18,348 पद हैं जबकि वर्तमान में 69,324 कार्यरत हैं।
विज्ञापन