फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Appeal to enter ‘Urdu’ in the mother tongue column

Lucknow News: मातृभाषा के कॉलम में ‘उर्दू’ दर्ज करने की अपील

Fri, 01 May 2026 06:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
Appeal to enter ‘Urdu’ in the mother tongue column
मातृभाषा के कॉलम में ‘उर्दू’ दर्ज करने की अपील
विज्ञापन

नाई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। शिया धर्मगुरु मौलाना सैयद कल्बे जवाद नक़वी ने देश में चल रही जनगणना प्रक्रिया में लोगों से सक्रिय भागीदारी की अपील की है। उन्होंने कहा कि जनगणना फॉर्म में मातृभाषा के कॉलम में ‘उर्दू’ जरूर दर्ज करें और फॉर्म अपलोड होने के बाद उसे जांच लें, ताकि जानकारी सही दर्ज हो सके।
उन्होंने कहा कि जनगणना केवल आबादी की गिनती नहीं, बल्कि भाषाई, सांस्कृतिक और सामाजिक पहचान के संरक्षण का महत्वपूर्ण माध्यम है। किसी भी भाषा बोलने वालों की सही संख्या ही उसके शैक्षिक और संवैधानिक अधिकारों की मजबूती का आधार बनती है। लापरवाही से आने वाली पीढ़ियों के अधिकार और पहचान प्रभावित हो सकते हैं।
विज्ञापन

मौलाना ने सामाजिक व धार्मिक संगठनों, विशेषकर इमामों से अपील की कि वे लोगों में जागरूकता फैलाएं और इस संदेश को घर-घर तक पहुंचाएं। नमाज-ए-जुमा के खुत्बों समेत अन्य मंचों के जरिए भी लोगों को सही जानकारी दर्ज कराने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जनगणना फॉर्म ऑनलाइन उपलब्ध है, जिसे लोग स्वयं भर सकते हैं। इसलिए सभी जानकारी सही दर्ज करें और फॉर्म की प्रति सुरक्षित रखें, ताकि भविष्य में किसी तरह की समस्या न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed