फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Apna Dal S chief Anupriya Patel in Lucknow on party's foundation day.

UP: पीएम ने सभी मुद्दे सुलझाए पर 69000 शिक्षक भर्ती का हल नहीं हुआ, अनुप्रिया ने राज्य सरकार पर उठाए सवाल

Wed, 03 Jul 2024 01:29 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 03 Jul 2024 01:29 AM IST
सार

सोनेलाल की जयंती समारोह में अपना दल की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने फिर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बार-बार अनुरोध के बाद भी 69000 शिक्षक भर्ती का समाधान नहीं हो रहा है।

विज्ञापन
Apna Dal S chief Anupriya Patel in Lucknow on party's foundation day.
अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अपना दल (एस) की अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने 69 हजार शिक्षकों की भर्ती का मुद्दा न सुलझने के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के सामने हमने पिछड़ों-दलितों से जुड़े जो भी मुद्दे उठाए उनमें सभी के समाधान हो गए, लेकिन शिक्षक भर्ती का समाधान नहीं हुआ है। कहा, पिछड़ों-दलितों के मुद्दों को लेकर चुप नहीं बैठूंगी। सड़क से संसद तक यह मुद्दा उठाती रहूंगी। वे मंगलवार को पार्टी संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती पर इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में हुए कार्यक्रम में बोल रही थीं।

विज्ञापन


जन स्वाभिमान दिवस के तौर पर हुए जयंती समारोह में उन्होंने कहा कि हमारे अनुरोध पर ही पीएम ने पिछड़ा वर्ग आयोग को सांविधानिक दर्जा दिया और विश्वविद्यालयों में 200 पॉइंट रोस्टर को बहाल किया। सैनिक, नवोदय और केंद्रीय विद्यालयों में पिछड़ों के बच्चों के लिए आरक्षण लागू किया। अब सिर्फ शिक्षक भर्ती का ही मुद्दा रह गया जिसका समाधान नहीं करा पाई हूं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें - फैजाबाद सांसद अवधेश प्रसाद बोले- हिंदुओं का इतिहास गौरवशाली, राहुल गांधी ने हिंदू समाज के खिलाफ कुछ नहीं कहा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  प्रशिक्षु अफसरों से मिले सीएम योगी, बोले- आम आदमी की समस्याओं को समझें, उसे हर हाल में प्राथमिकता दें


सपा का नाम लिए बगैर कहा कि लोकसभा चुनाव में संविधान और आरक्षण में बदलाव को लेकर भ्रम फैलाने वाले जब सत्ता में होते हैं तो इनको पीडीए की याद नहीं आती है। प्रदेश की सत्ता में चार बार रहने वालों को तब सामाजिक न्याय की बात याद नहीं आई। प्रमोशन में आरक्षण भी पीडीए हितैषी होने का दावा करने वालों ने ही किया था। इनके लिए पीडीए का नारा सिर्फ सत्ता पाने का हथियार है। ये लोग रंग बदलने में गिरगिट से भी तेज हैं।

ईवीएम से राजा पैदा होने पर दी सफाई
लोकसभा चुनाव के दौरान दिए ईवीएम से राजा पैदा होने वाले बयान से उठे विवाद पर सफाई देते हुए अनुप्रिया ने संविधान की प्रति दिखाते हुए कहा कि यह बात तो संविधान में भी लिखी है। इसी बात को हमने कह दिया तो कुछ लोगों को बुरा लग गया। जो बात बाबा साहेब ने संविधान में लिखा है, उसे कहने में गलत क्या है। इस बात को हम दोहराते रहेंगे।

सरकार में रहें या न रहें, वंचितों की आवाज उठाते रहेंगे : आशीष
पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि जुलाई में छुट्टी मनाइए। इसके बाद अगस्त से फिर से फील्ड में उतरकर काम करना है। उन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए नई कार्यकारिणी के गठन का भी एलान किया। कहा, जुलाई में नई कार्यकारिणी का गठन कर लिया जाएगा। सरकार में रहें या न रहें, लेकिन अपना दल हमेशा वंचितों के हक के लिए आवाज उठाता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed