फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   aparna yadav comments on swami prasad maurya.

जानें, स्वामी के बयान पर क्या बोलीं मुलायम की बहू?

Sun, 28 Sep 2014 01:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वृंदावन
ब्यूरो/अमर उजाला, वृंदावन Updated Sun, 28 Sep 2014 01:52 PM IST
विज्ञापन
aparna yadav comments on swami prasad maurya.

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव ने बसपा के स्वामी प्रसाद मौर्य के हिंदू देवी देवताओं पर दिए गए बयान पर कमेंट किया है।

विज्ञापन


अपर्णा यादव ने शनिवार सुबह ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। पूजन सेवायत आशीष गोस्वामी ने कराया, सेवायत जुगल किशोर गोस्वामी ने अर्पणा यादव को बांके बिहारी महाराज का प्रसाद, इकलाई और चंदन लगाकर आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन


इसके बाद पत्रकारों से अनौपचारिक वार्ता में अपर्णा ने बसपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर कहा कि देवी-देवताओं की पूजा पद्धति हिंदू धर्म में हजारों वर्षों से चली आ रही है। इस परंपरा को बदला नहीं जा सकता। देवी देवताओं की पूजा करना हिंदू अपना धर्म और अधिकार भी मानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनैतिक दलों को इस प्रकार के बयानों से बचना चाहिए और लोगों की भावनाओं की कद्र करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वृंदावन एक धार्मिक भूमि है, यहां आकर मन को शांति की अनुभूति होती है।

ये था विवादित बयान

aparna yadav comments on swami prasad maurya.

गौरतलब है कि बसपा के राष्ट्रीय महासचिव व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपील की ‌थी कि शादी-विवाह में गौरी-गणेश की पूजा न करें। यह मनुवादी व्यवस्था में दलितों व पिछड़ों को गुमराह कर उनको शासक से गुलाम बनाने की चाल है।

उन्होंने कहा था कि हिंदू धर्म में इंसान का स्थान नहीं है। इस धर्म में अनुसूचित जातियां, जनजातियां व पिछड़े सब शूद्र हैं। ये ढोल, गंवार, शूद्र, पशु...गाने वाले हैं। पूजंहि विप्र सकल गुणहीना.. का उपदेश देने वाले हैं।

उन्होंने कहा कि ये सुअर को वराह भगवान कहकर सम्मान दे सकते हैं। गधे को भवानी, चूहे को गणेश, उल्लू को लक्ष्मी व कुत्ते को भैरो की सवारी कहकर पूज सकते हैं, लेकिन शूद्र को सम्मान नहीं दे सकते।

मौर्य के इस बयान पर भाजपा ने भी कड़ी आपत्ति जताई थी, वहीं पार्टी अध्यक्ष मायावती ने मामले से किनारा कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed