{"_id":"6279530b1e2e6c3ac97c4246","slug":"anti-electricity-theft-campaign-running-in-up-more-than-nine-thousand-cases-filed","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अप्रैल में बिजली चोरी के साढ़े नौ हजार मुकदमे दर्ज, आईस फैक्टरी तक चला रहे थे चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अप्रैल में बिजली चोरी के साढ़े नौ हजार मुकदमे दर्ज, आईस फैक्टरी तक चला रहे थे चोर
Mon, 09 May 2022 11:14 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 09 May 2022 11:14 PM IST
सार
यूपी में पांच किलोवाट से अधिक की बिजली चोरी करते 539 उपभोक्ता पकड़े गए। बुलंदशहर के डिबाई में चोरी की बिजली से आईस फैक्टरी चलती पाई गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में बिजली चोरी के खिलाफ 1 से 30 अप्रैल तक चलाए गए विशेष अभियान में एंटी पावर थेफ्ट थानों में लगभग साढ़े नौ हजार एफआईआर दर्ज कराई गई। पावर कार्पोरेशन के डीजी एसएन साबत ने बताया कि अभियान के दौरान 88 प्रवर्तन दलों ने 19,058 परिसरों की चेकिंग की। 9484 उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पकड़ा गया और संबंधित एंटी पावर थेफ्ट थानों में एफआईआर कराई गई। वहीं कई लोगों ने मौके पर ही जुर्माना जमा कर दिया।
विज्ञापन
साबत ने बताया कि पकड़े गए 539 उपभोक्ता पांच किलोवाट से अधिक की बिजली चोरी कर रहे थे। वहीं, 1804 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन में अनियमितता पाई गई। इसकी रिपोर्ट संबंधित विद्युत वितरण खंड को भेज दी गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बिजली की सबसे बड़ी चोरी बुलंदशहर में पकड़ी गई। वहां डिबई में चोरी की बिजली से आईस फैक्ट्री चलती पाई गई। 100 केवी के ट्रांसफार्मर से तार जोड़कर 33 किलोवाट की बिजली चोरी पाई गई। इसी तरह नोएडा में अलग-अलग स्थानों पर घरेलू कनेक्शन से कामर्शियल कनेक्शन संचालित होना पाया गया। जहां स्वीकृत भार से अधिक की बिजली की खपत भी पाई गई।
विज्ञापन