फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Another chance for money to madarsa.

मदरसों को अनुदान के लिए एक और मौका मिलेगा

Mon, 04 May 2015 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 04 May 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
Another chance for money to madarsa.

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की घोषणा पूरी करने के लिए अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विभाग फिर से मदरसों को अनुदान देने के लिए आवेदन मांगेगा। यह आवेदन इसलिए मांगे जाएंगे क्योंकि मानक घटाने के बावजूद मात्र 99 मदरसे ही अनुदान के लिए फिट मिले हैं।

विज्ञापन


जबकि मुख्यमंत्री ने 146 मदरसों को अनुदान देने की घोषणा की थी। ऐसे में बचे हुए 47 मदरसों के लिए दोबारा आवेदन मांगे जाने की तैयारी है।

सूबे में जब सपा की सरकार बनी तो मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 146 मदरसों को अनुदान देने की घोषणा की थी। इस घोषणा को वित्त विभाग ने उस समय दो वित्तीय वर्ष में पूरा करने की सलाह दी थी, लेकिन तीन वर्ष से ज्यादा बीत चुके हैं और अभी तक मदरसों को अनुदान नहीं मिल सका है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद प्रदेश सरकार ने 146 मदरसों की संख्या पूरी करने के लिए वर्ष 2003 तक स्थाई मान्यता पाने वाले मदरसों के आवेदन मंगाए। सरकार के पास 194 मदरसों के जो आवेदन आए। उनमें अधिकतर मानक पूरे नहीं करते थे। सीएम की घोषणा पूरी करने के लिए बाद में मानकों को ही शिथिल कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

छह मदरसों को हाईकोर्ट के दखल के बाद अनुदान

Another chance for money to madarsa.

मदरसा प्रबंधकों को कमियां दूर करने के लिए समय भी दिया गया। इसके बाद फिर से आवेदन पत्र मंगाए गए, लेकिन इसमें भी मात्र 93 मदरसे फिट मिले हैं। जबकि छह को हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार पहले ही अनुदान दे चुकी है।

ऐसे में कुल 99 मदरसे ही मानक शिथिल करने के बाद कागजों में पूरी तरह दुरुस्त मिले। अब इनके प्रस्ताव कैबिनेट में ले जाकर इन्हें अनुदान देने की तैयारी है।

वहीं, बचे हुए मदरसों के लिए विभाग फिर से आवेदन मांगने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। आवेदन मांगने के बाद स्थाई मान्यता प्राप्त मदरसे इसमें आवेदन कर सकेंगे। आवेदन आने के बाद सरकार इन्हीं में से बचे हुए 47 मदरसों को अनुदान देगी।

2004-05 में मान्यता पाने वालों को मिल सकता है मौका

Another chance for money to madarsa.

अभी तक सरकार ने वर्ष 2003 में मान्यता पाने वाले मदरसों के आवेदन मंगाए थे। अब वर्ष 2004-05 में मान्यता पाने वाले मदरसों को अनुदान मिल सकता है।

सरकार अब वर्ष 2004 के बाद के मदरसों से आवेदन पत्र मांग सकती है। इनमें जो भी मानकों में फिट बैठेंगे सरकार उन्हें अनुदान प्रदान कर देगी।

एक मदरसे पर 50 लाख का बोझ
एक मदरसे को अनुदान देने में सरकार पर करीब 50 लाख रुपये सालाना का बोझ आता है। यहां तैनात एक प्रधानाचार्य व 12 शिक्षकों (आलिया के लिए चार, फौकानिया के लिए तीन व तहतानिया के लिए पांच) के साथ ही एक क्लर्क व एक चपरासी का पूरा वेतन सरकार देती है।

मदरसा अनुदानित होने के बाद कई तरह की अन्य सुविधाएं व योजनाओं का लाभ भी मिलने लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed