फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Anganwadi to Students from higher education will have unique ID

Lucknow : आंगनबाड़ी से लेकर उच्च शिक्षा तक के विद्यार्थियों की होगी यूनीक आईडी, मिलेंगे कई तरह के लाभ

Mon, 15 May 2023 07:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अक्षय कुमार, लखनऊ
अक्षय कुमार, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 15 May 2023 07:01 AM IST
सार

इससे जहां योजनाओं और सुविधाओं का लाभ देने में आसानी होगी, वहीं छात्रों का डाटा भी एक ही क्लिक पर उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
Anganwadi to Students from higher education will have unique ID
demo pic... - फोटो : iStock

विस्तार

आंगनबाड़ी से लेकर उच्च शिक्षा तक के विद्यार्थियों की आधार आधारित एक ही यूनीक आईडी होगी। इससे जहां योजनाओं और सुविधाओं का लाभ देने में आसानी होगी, वहीं छात्रों का डाटा भी एक ही क्लिक पर उपलब्ध होगा। इसके बाद छात्रों को स्कूल बदलने, कॉलेज में प्रवेश लेने और नौकरी आदि के लिए कई जगह प्रपत्र प्रमाणित कराने से छुटकारा मिल जाएगा।

विज्ञापन


इस योजना के तहत विद्यार्थियों की आईडी शासन के केंद्रीयकृत सर्वर से जोड़ी जाएगी। इससे सरकार के पास भी युवाओं का सही और समग्र प्रमाणित डाटा उपलब्ध होगा, वहीं विद्यार्थियों के लिए भी आसानी होगी कि उनकी पूरी शैक्षिक जानकारी एक ही जगह पर उपलब्ध होगी। इसमें उनके प्रवेश, परीक्षा, परिणाम, छात्रवृत्ति, रोजगार की सभी जानकारियां होंगी।
विज्ञापन


यह एक तरह से डिजिटल सीवी की तरह होगा। स्कूल शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनंद ने बताया कि शासन के निर्देशन में डीबीटी के माध्यम से पारदर्शी भुगतान की व्यवस्था की जा रही है। इस क्रम में विद्यार्थियों की यूनिवर्सल आईडी बनाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इससे विभिन्न चीजों में दोहराव को रोका जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी डिजी लॉकर की है सुविधा
हाईस्कूल से लेकर उच्च शिक्षा के विद्यार्थियों के लिए अभी डिजीलॉकर की सुविधा दी जा रही है। इसमें इंटर स्तर पर बोर्ड की ओर से व यूजी-पीजी में संबंधित विश्वविद्यालय की ओर से डिग्री व मार्क्सशीट अपलोड रहती है। विद्यार्थी अपना अकाउंट बनाकर इसका प्रयोग तो कर सकते हैं लेकिन इसमें वह अपना कोई पिछला डाक्यूमेंट अपलोड नहीं कर सकते हैं। ऐसे में यूनिक आईडी युवाओं के लिए और बेहतर सुविधा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed