फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Anganbadi education pattern to be changed.

होगा बड़ा बदलाव ‘खेल-खेल में’ पढ़ेंगे बच्चे

Sun, 10 Jan 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 10 Jan 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
Anganbadi education pattern to be changed.

प्री-स्कूलों की तर्ज पर अब आंगनबाड़ी केंद्रों में भी पढ़ाई होगी। इन केंद्रों में आने वाले बच्चों को स्कूल पूर्व की शिक्षा दी जाएगी। इसके लिए ‘पहल’ नामक पाठ्यक्रम तैयार किया गया है।

विज्ञापन


इसमें बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाया जाएगा। अभिभावकों को भी प्रेरित किया जाएगा कि वे अपने बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों में भेजें।

बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार निदेशालय ने सभी जिलों के जिला कार्यक्रम अधिकारियों को हर महीने के पहले शनिवार को ‘अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन’ (ईसीसीई) दिवस मनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां बच्चों की आयु के अनुरूप उनकी गतिविधियों एवं क्षमताओं को उनके अभिभावकों के सामने प्रदर्शित करेंगी।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा, विकास एवं देखभाल के प्रति जागरूक करना है।

इन बच्चों के लिए यह होगा खास कार्यक्रम

Anganbadi education pattern to be changed.

निदेशालय के अपर निदेशक आरएनएस यादव ने सभी जिलों को ‘पहल’ पाठ्यक्रम के अनुसार ही बच्चों को पढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

इस पाठ्यक्रम को खास तौर पर छह वर्ष तक के उन बच्चों के लिए बनाया गया है जो स्कूल नहीं जाते। इसमें रोचक तरीके से बच्चों को स्कूल पूर्व शिक्षा दी जाती है।

आंगनबाड़ी केंद्रों से कहा गया है कि वे ईसीसीई-डे का आयोजन कर अभिभावकों को पहल पाठ्यक्रम का महत्व बताएं। इससे वे बच्चों को प्रतिदिन आंगनबाड़ी केंद्र भेजने के लिए प्रेरित होंगे और केंद्र के बारे में अच्छी धारणा बना सकेंगे।

इस योजना के तहत छह महीने बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का भी टेस्ट लिया जाएगा। इसमें यह देखा जाएगा कि पाठ्यक्रम का उन्होंने कितना उपयोग किया है। यह भी देखा जाएगा कि इससे उनके स्वयं के व बच्चों के ज्ञान में कितनी वृद्धि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed