{"_id":"647b277564fb6739d408e9e5","slug":"an-old-man-complains-about-a-fault-in-land-ownership-in-amethi-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi: अपने जिंदा होने का सुबूत देने पहुंचा बुजुर्ग, बोला - साहब मैं अभी ज़िंदा हूं....कैसे हो गई वरासत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi: अपने जिंदा होने का सुबूत देने पहुंचा बुजुर्ग, बोला - साहब मैं अभी ज़िंदा हूं....कैसे हो गई वरासत
Sat, 03 Jun 2023 05:13 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 03 Jun 2023 05:13 PM IST
सार
खातेदार जिंदा होने के बावजूद उसकी जमीन दूसरे के नाम कर दी गई। जिसकी शिकायत करने के लिए पीड़ित बुजुर्ग समाधान दिवस में पहुंचा।
विज्ञापन
बुजुर्ग राम कृपाल।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
तहसील क्षेत्र के गांव जंगल रामनगर में खातेदार जिंदा है बावजूद इसके उसकी करीब पांच विश्वा भूमि दूसरे के नाम पर दर्ज हो गई। दो दिन पूर्व जब पीड़ित बुजुर्ग ने खतौनी नकल निकाली तो उसके मामले की जानकारी हुई। शनिवार को तहसील में लगे समाधान दिवस में मामले की शिकायत की। तहसील प्रशासन जानकारी होने के बाद कार्रवाई में जुटा है।
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के गांव जंगल रामनगर राम कृपाल पुत्र भगौती चार भाई हैं। एक चक करीब 20 विश्वा की है। जो चारों भाईयों के नाम दर्ज है। आवश्यकता पड़ने पर दो दिन पूर्व राम कृपाल ने जब खतौनी निकलवाई तो उनका नाम गायब था। उनके स्थान पर किसी दूसरे का नाम दर्ज हो गया था जबकि तीनों भाईयों का नाम सही दर्ज था। उसके बाद पीड़ित परेशान हो उठा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अयोध्या से प्रेशर पॉलिटिक्स पर सरकार का ब्रेक, भाजपा आलाकमान को पसंद नहीं आई बृजभूषण की हुंकार
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - एक साथ सात ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराएगी स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को नाश्ता और खाना भी मिलेगा
शनिवार को तहसील परिसर में लगे समाधान दिवस में पीड़ित राम कृपाल ने शिकायती पत्र देकर बताया कि साहब हम जिन्दा हैं फिर भी मुझे मृतक दिखाकर दूसरे के नाम वरासत कर दी गई है। पीड़ित ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की।
जिंदा व्यक्ति के स्थान पर दूसरे के नाम वरासत का मामला प्रकाश में आने के बाद तुरंत अफसर व कर्मी हरकत में आ गए। तत्काल मामले की छानबीन शुरु हो गई।
एक ही नाम के दो लोगों के चक्कर मे हुई भूल
अमेठी की एसडीएम प्रीति तिवारी का कहना है कि एक ही नाम के गांव में दो लोग हैं। गांव में दूसरे नाम के राम कृपाल की वरासत होनी थी। लेखपाल की रिपोर्ट सही मिली है। खतौनी अंकन में लिपिकीय त्रुटि के कारण एक गाटे में राम कृपाल पुत्र भगौती के स्थान पर दूसरे मृतक राम कृपाल के वारिसान का नाम दर्ज हो गया था। जिसे तत्काल निरस्त कर उसके ठीक करने का निर्देश दिया गया है।