फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Special train for Jyotirling darshan.

Tourism: एक साथ सात ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराएगी स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को नाश्ता और खाना भी मिलेगा

Sat, 03 Jun 2023 02:45 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Sat, 03 Jun 2023 02:45 PM IST
सार

यात्रियों को ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराने के लिए एक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन 11 जून को गोरखपुर से चलेगी।

विज्ञापन
Special train for Jyotirling darshan.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) स्पेशल ट्रेन के माध्यम से एक साथ सात ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराएगा। इसके लिए स्पेशल ट्रेन का ठहराव विशेष रूप से बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर भी होगा। यह यात्रा 22 जून से शुरू होगी और एक जुलाई तक चलेगी।

विज्ञापन


रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि स्पेशल ट्रेन 11 जून को गोरखपुर से चलेगी। बस्ती, अयोध्या के बाद ट्रेन का ठहराव बाराबंकी में होगा। पहले से बुकिंग कर चुके यात्री यहां ट्रेन में सवार होंगे। माना जा रहा है कि बाराबंकी रेलवे स्टेशन से करीब 20 फीसदी श्रद्धालु इस ट्रेन में सवार होंगे। इस ट्रेन में सेकेंड एसी की 49 सीटें, थर्ड एसी की 70 सीटें तो स्लीपर की 648 सीटें समेत कुल 767 सीटें होंगी। जिनको भी इस यात्रा में भाग लेना है, वह आईआरसीटीसी की वेबसाइट से ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या से प्रेशर पॉलिटिक्स पर सरकार का ब्रेक, भाजपा आलाकमान को पसंद नहीं आई बृजभूषण की हुंकार
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - जीजा-साली के मजाक को लेकर गंभीर हो गया मामला, लाठी-डंडे चल गए, दो के सिर फटे, एक घायल


स्लीपर में एक, दो, तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का 18 हजार 466 रुपये प्रति यात्री देय होगा। जबकि थर्ड एसी में एक, दो व तीन व्यक्तियों के एक साथ बैठने पर 30 हजार 668 रुपये तथा सेकेंड एसी में एक साथ ठहरने पर 40,603 रुपये के पैकेज का खर्च वहन करना होगा। बच्चों की यात्रा अपेक्षाकृत कम रेट में होगी। सीट बुक कराने पर समय व दिन की जानकारी होगी। बाराबंकी रेलवे स्टेशन के अधीक्षक पीयूष कुमार वर्मा ने बताया कि ट्रेन 22 जून से संचालित होगी।

इन जगहों के कराए जाएंगे दर्शन
स्पेशल ट्रेन के माध्यम से सोमनाथ, नागेश्वर, ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, त्रयंबकेश्वर, घृष्णेश्वर, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के साथ गुजरात के श्री द्वारकाधीश मंदिर के दर्शन भी कराए जाएंगे। लोगों को नाश्ता व खाना भी दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed