शातिर अफसर से भी चालाक निकली CBI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई की एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार को आयकर विभाग के निरीक्षक नील कुमार यादव को 50 हजार रुपये की घूस लेते रंगे हाथ दबोच लिया।
निरीक्षक ने यह घूस एक बिल्डर को आयकर विभाग का नोटिस भेज कर मामला दबाने के नाम पर मांगी थी।
पुष्पा बिल्डर की संचालिका के बेटे दुष्यंत सैनी ने सीबीआई के अधिकारियों से शिकायत की थी कि इन्कम टैक्स का नोटिस भेजकर आयकर विभाग के कार्यालय में तैनात आयकर निरीक्षक नील कुमार यादव उन पर लगातार दबाव बना रहे हैं।
निरीक्षक मामले को रफा-दफा करने के नाम पर पांच लाख रुपये मांग रहा है। सैनी ने सीबीआई अफसरों को बताया कि निरीक्षक यह रकम आयकर अधिकारी राजेंद्र कुमार का हवाला देकर मांग रहा है।
इस तरह पकड़ा गया अफसर
सीबीआई के अफसरों ने इस पर पीड़ित से कहा कि वह निरीक्षक को घूस देने की बात कहे, लेकिन किस्तों पर। इसे लेकर दुष्यंत ने निरीक्षक को पेशगी के तौर पर 50 हजार रुपये देने के लिए समय तय किया।
जैसे ही सैनी ने नील कुमार को 50 हजार रुपये दिए, सीबीआई टीम ने उसे दबोच लिया। इसके बाद गवाहों के सामने उनके पास से बरामद रुपयों को सीज कर निरीक्षक को सीबीआई कार्यालय ले जाया गया। सीबीआई आरोपी निरीक्षक को शनिवार को अदालत में पेश करेगी।