फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   An eight years old child beaten to death in motigarpur thana in Sultanpur.

Sultanpur: बरात में आर्केस्ट्रा देखने गए मासूम को अगवा कर पीट-पीटकर मार डाला, झाड़ियों में मिला शव

Sat, 03 Dec 2022 07:05 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Sat, 03 Dec 2022 07:05 PM IST
सार

मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक आठ वर्षीय बच्चे की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उसके पैर में फ्रैक्चर भी पाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
An eight years old child beaten to death in motigarpur thana in Sultanpur.
घटना की जानकारी पर पहुंचे पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बढ़ौनाडीह गांव में आर्केस्ट्रा देखने गए एक मासूम को अगवा कर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। शनिवार की सुबह बाग में मासूम का शव पाया गया। हत्या की सूचना मिलते ही एसपी फोरेसिंक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर पड़ोसी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के बढ़ौनाडीह गांव निवासी अनुसूचित जाति के भगवानदीन का आठ वर्षीय पुत्र सुंदरम् शुक्रवार को गांव में आई बरात में आर्केस्ट्रा देखने गया था। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चला। शनिवार की सुबह लगभग सात बजे परिजन ग्रामीणों के साथ सुंदरम् की तलाश कर रहे थे। इस दौरान गांव की बाग में सुंदरम् का शव पाया गया। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। इसके साथ ही बायां पैर फ्रैक्चर लग रहा था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - डेस्टिनेशन वेडिंग का बढ़ा चलन: शादियों के लिए ऋषिकेश, जिम कार्बेट, मसूरी और जयपुर बना पहली पसंद
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - शादियों का पैकेज: 25 लाख से एक करोड़ तक में तय हो रहे रिश्ते, दहेज का रूप बदला, सरकारी सेवकों की लग रही बोली


मासूम की हत्या की सूचना मिलते ही एसपी सोमेन बर्मा, एएसपी विपुल श्रीवास्तव, सीओ जयसिंहपुर प्रशांत सिंह फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। एसपी ने परिजनों से पूछताछ की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। एसओ राजकुमार वर्मा ने बताया कि पोस्टमॉर्टम में सुंदरम् की मौत पिटाई से होना पाया गया है। पिता की तहरीर पर पड़ोसी जगदीश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

परिवार में मचा कोहराम
मोतिगरपुर। बढ़ौनाडीह गांव निवासी भगवानदीन के परिवार में पत्नी के साथ ही चार बेटे हैं। बेटों में शिवा (14), सक्षम (11), छोटा भाई सनी (4) हैं। सुंदरम् तीसरे नंबर पर था। सुंदरम् की बेरहमी से पीट-पीटकर की गई हत्या से परिवार में कोहराम मचा है। पिता के अनुसार पड़ोसी जगदीश से कुछ दिन पहले बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर उसकी रंजिश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed