फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   An attempt was made to block the road by placing the body of the farmer

Lucknow News: किसान का शव रखकर सड़क जाम करने का किया प्रयास

Thu, 12 Feb 2026 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 12 Feb 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
An attempt was made to block the road by placing the body of the farmer
नवल खेड़ा गांव में किसान की मौत पर कार्रवाई की मांग करते हुए ग्रामीणों ने रोड जाम करने का प्रया
मोहनलालगंज। नवल खेड़ा गांव में किसान की मौत के मामले में दूसरे दिन बुधवार को भी लोगों ने कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। माॅर्च्यूरी से गांव लाए गए शव को सड़क पर रखकर जाम लगाने की कोशिश की गई। हालांकि, पुलिस ने सभी को हटा दिया। आक्रोशित लोगों ने किसान के भाई को जेल से छोड़ने व आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई होने तक शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन


सोमवार को किसान मनोज कुमार (35) की पत्नी लवली व किसान के भाई छोटू के बीच विवाद हुआ था। इसक बाद वहां पहुंची पुलिस छोटू को पकड़कर थाने ले आई थी और उसे शांतिभंग में जेल भेज दिया था। मंगलवार की शाम लगभग तीन बजे किसान मनोज का शव घर के कमरे में पंखे के हुक से लटका मिला था। किसान के भाई भीम ने आरोप लगाया था कि भाई की पत्नी लवली, साली बबली, सास व ससुराल के अन्य लोगों ने भाई की हत्या कर शव लटका दिया था।
विज्ञापन


जेल से भाई को लेकर पहुंची पुलिस : गांव में हंगामा बढ़ने व शव का अंतिम संस्कार न करने से प्रशासन परेशान हो गया और आनन-फानन कानूनी कार्रवाई पूरी कर भाई छोटू को लेकर पुलिस गांव पहुंची। इसके बाद लोग शांत हुए और अंतिम संस्कार किया। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आया है और विसरा सुरक्षित रखा गया है।

नवल खेड़ा गांव में किसान की मौत पर कार्रवाई की मांग करते हुए ग्रामीणों ने रोड जाम करने का प्रया

नवल खेड़ा गांव में किसान की मौत पर कार्रवाई की मांग करते हुए ग्रामीणों ने रोड जाम करने का प्रया

नवल खेड़ा गांव में किसान की मौत पर कार्रवाई की मांग करते हुए ग्रामीणों ने रोड जाम करने का प्रया

नवल खेड़ा गांव में किसान की मौत पर कार्रवाई की मांग करते हुए ग्रामीणों ने रोड जाम करने का प्रया

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed