फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   An appeal to people of country to celebrate the Anandotsav on Pran Pratishtha.

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा: 10 करोड़ परिवारों से आनंदोत्सव मनाने की अपील, बांटा जाएगा पूजित अक्षत

Thu, 30 Nov 2023 11:08 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Thu, 30 Nov 2023 11:08 AM IST
सार

अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर देश के 10 करोड़ परिवारों से आनंदोत्सव मनाने की अपील की गई है। वहीं, अयोध्या के पांच लाख परिवारों तक पूजित अक्षत ले जाया जाएगा।

विज्ञापन
An appeal to people of country to celebrate the Anandotsav on Pran Pratishtha.
अयोध्या के रामलला। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए संघ देश के 10 करोड़ परिवारों से आनंदोत्सव मनाने की अपील कर रहा है। इसके लिए इन परिवारों में पूजित अक्षत, रामलला का चित्र व पत्रक भेजने की योजना है। संघ कार्यालय में तैयारी बैठक भी हुई। तय हुआ कि अयोध्या के पांच लाख परिवारों में अक्षत वितरण किया जाएगा। इसके लिए संपर्क टोली बनाने का निर्णय हुआ है। इस अभियान में 1500 कार्यकर्ता लगाए जाएंगे।

विज्ञापन


बैठक में पूजित अक्षत, पत्रक और प्रभु श्रीराम के चित्र का घर-घर वितरण अभियान के लिए नगर संचालन समिति का गठन किया गया। संघ के महानगर सह कार्यवाह राहुल को इस अभियान की जिम्मेदारी दी गई है। संघ ने संगठन की दृष्टि से अयोध्या महानगर को 15 नगरों में बांट रखा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बजट विश्लेषण: बीजेपी ने की मिशन 80 को साधने की कोशिश, विकास-सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर किया फोकस
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी अनुपूरक बजट: 60 वर्ष से अधिक महिलाओं को रोडवेज में मुफ्त यात्रा, महिला वोटरों को साधने की कोशिश


इन 15 नगरों में घर-घर संपर्क करने के लिए बस्ती व उपबस्ती स्तर की संपर्क टोलियां गठित की जा रही हैं। कुल 92 बस्तियों में 92 समितियां काम करेंगी। इस अभियान के लिए समय देने वाले कार्यकर्ताओं का चयन किया जा रहा है जो 15 से 30 दिनों तक इस अभियान का हिस्सा बन सकें।

नगरों की संचालन टोली बनाने के लिए लगातार बैठकें की जा रही हैं। एक जनवरी से 15 जनवरी तक अक्षत, पत्रक व चित्र वितरण का कार्य पूरे देश में किया जाएगा। अक्षत के साथ पत्रक वितरण कर रामभक्तों से 22 जनवरी को आनंदोत्सव के रूप में मनाने की अपील की जाएगी। जिस दिन रामलला अपने नए घर में विराजेंगे उस दिन को अविस्मरणीय बनाने के लिए घर-घर दीप जलाने, मंदिरों में अनुष्ठान करने का आग्रह किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed