फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   An ambulance crashed with a truck on sheheed path in Lucknow.

ओवरटेक करने के चक्कर में खड़े ट्रक से टकराई एंबुलेंस, भाई का शव लेकर जा रहे व्यापारी की मौत

Tue, 11 Feb 2020 09:54 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 11 Feb 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
An ambulance crashed with a truck on sheheed path in Lucknow.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ के विभूतिखंड थानाक्षेत्र के शहीद पथ पर सोमवार देर रात ओवरटेक करने के चक्कर में एंबुलेंस अंधेरे में खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में बिहार के वैशाली निवासी कपड़ा व्यापारी रंजन कुमार जायसवाल (45) की मौत हो गई। वहीं, बेटा आशीष व भाई की पत्नी रिंकू घायल हो गए।

विज्ञापन


हादसे के वक्त रंजन भाई का शव लेकर दिल्ली से बिहार स्थित गांव जा रहे थे। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं, राहगीरों ने एंबुलेंस चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक विभूतिखंड राजीव द्विवेदी के मुताबिक रंजन कुमार के छोटे भाई रंजीत कुमार काफी बीमार थे। उनका इलाज दिल्ली के एम्स में चल रहा था। सोमवार तड़के उनकी मौत हो गई। उनका शव लेकर रंजन परिवारीजनों के साथ एंबुलेंस से वैशाली जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशीष के मुताबिक सोमवार देर रात शहीद पथ पुल के नीचे एंबुलेंस चालक ने अंधेरे में खड़े ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसमें एंबुलेंस का बायां हिस्सा ट्रक में टकरा गया। हादसे में एंबुलेंस में बैठे लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने इन्हें बाहर निकालकर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने रंजन कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बेटे व भाई की पत्नी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। रंजन के परिवार में पत्नी जयरानी व दूसरा बेटा ऋतिक है।

ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा

आशीष की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, राहगीरों ने हादसे के बाद भाग रहे एंबुलेंस चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने उसे पूछताछ के बाद छोड़ दिया।

एक साथ पहुंचे दोनों भाइयों के शव
पोस्टमार्टम के बाद रंजन का शव परिवारीजनों को सुपुर्द कर दिया गया। इसके बाद दोपहर को दोनों भाइयों का शव लेकर आशीष व रिंकू वैशाली रवाना हो गए। दोनों भाइयों के शव एक साथ घर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed