फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amitabh Thakur will fight election against CM Yogi Adityanath.

यूपी चुनाव 2022: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लडे़ंगे रिटायर्ड आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर

Sat, 14 Aug 2021 01:29 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 14 Aug 2021 01:29 PM IST
सार

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने कार्यकाल में तमाम ऐसे कार्य किए हैं, जिनके विरोध स्वरूप वह इस बार उनके खिलाफ चुनाव लडे़ंगे।

विज्ञापन
Amitabh Thakur will fight election against CM Yogi Adityanath.
अमिताभ ठाकुर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने आगामी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विरुद्ध चुनाव लड़ने का एलान किया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने कार्यकाल में तमाम ऐसे कार्य किए हैं, जिनके विरोध स्वरूप वह इस बार उनके खिलाफ चुनाव लडे़ंगे।

अमिताभ का कहना है कि योगी आदित्यनाथ इस बार जहां से भी चुनाव लड़ेंगे वह उनके खिलाफ मैदान में जरूर उतरेंगे। अमिताभ का कहना है कि ये सिद्धांतों की लड़ाई है। वह चुनाव में गलत के खिलाफ अपना विरोध जताएंगे।
विज्ञापन


बता दें कि अमिताभ ठाकुर को 23 मार्च 2021 को जबरन सेवानिवृत्त कर दिया गया था। उनकी सेवानिवृत्ति के संबंध में गृह मंत्रालय से जारी किए गए आदेश में कहा गया था कि वह अपनी सेवाएं पूरी करने के लिए फिट नहीं है। इसलिए लोकहित में उन्हें सेवानिवृत्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पहले अमिताभ ठाकुर ने 2017 में केंद्र से राज्य कैडर बदलने की मांग की थी जिसे केंद्र ने ठुकरा दिया। ठाकुर को 12 जुलाई 2015 को सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव पर धमकी देने का आरोप लगाने पर निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद उनके खिलाफ एक जांच कमेटी भी बनाई गई थी। हालांकि, केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल ने अप्रैल 2016 तक उनका निलंबन जारी रखा।


अमिताभ ठाकुर ने कहा कि जहां से भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव लड़ेंगे वह उनके खिलाफ चुनाव मैदान में उतरेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि योगी अयोध्या सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं, प्रदेश में चुनावी माहौल बनने लगा है। सभी पार्टियां अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रही हैं।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर के अनुसार 23 अगस्त को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी के बूथ विजय अभियान की शुरुआत करेंगे। नड्डा पार्टी के 27 हजार शक्ति केंद्र प्रभारियों को वर्चुअल संबोधित कर बूथ जीत का मंत्र देंगे। भाजपा अध्यक्ष के अनुसार, इस बार के चुनाव में पार्टी 2017 से भी बड़ा बहुमत प्राप्त करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed