{"_id":"58bbd14d4f1c1b6001e7e45c","slug":"amit-shah-in-ambedkarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित शाह का सवाल- गायत्री छह दिन तक घूमता रहा गिरफ्तार क्यों नहीं किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमित शाह का सवाल- गायत्री छह दिन तक घूमता रहा गिरफ्तार क्यों नहीं किया
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 06 Mar 2017 12:59 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गैंगरेप के आरोपी गायत्री प्रजापति को गिरफ्तार न कर पाने के लिए अखिलेश सरकार को दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि गायत्री छह दिनों तक प्रचार करता रहा उसे गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया। उन्होंने यूपी सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
अमित शाह अंबेडकरनगर में एक जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे, जिसमें उन्होंने कानून-व्यवस्था को लेकर यूपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज यूपी में कोई सुरक्षित नहीं है लेकिन सीएम अखिलेश कह रहे हैं कि काम बोलता है, जबकि उनकी सरकार का कारनामा बोलता है। अमित शाह ने वादा किया कि अगर यूपी में भाजपा की सरकार आती है तो हम गायत्री को जेल भेजेंगे।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर में पांचवे चरण में मतदान हो चुका है, लेकिन प्रत्याशी की मृत्यु के कारण आलापुर सीट पर मतदान नहीं हो सका अत: इस सीट पर मतदान नौ मार्च को सातवे चरण के मतदान के बाद होगा। अमित शाह इस सीट पर भाजपा के प्रचार के लिए जनसभा कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने यूपी के हालात न सुधरने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि केंद्र की मदद के बावजूद यूपी के अच्छे दिन क्यों नहीं आए ये सीएम बताएं।