फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   amit shah address in Lucknow.

अमित शाह का कमिटमेंट, कहा- भाजपा को अजेय बनाए बिना चैन से नहीं बैठूंगा

Sun, 30 Jul 2017 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 30 Jul 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
amit shah address in Lucknow.
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह व सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि पार्टी को अजेय बनाए बिना चैन से नहीं बैठना है। पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं के सुझाव पर कि योगी सरकार को विचारधारा से जुड़े अधिकारियों को महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनाती देनी चाहिए, जिससे सपा और बसपा के शासन में तैनात अधिकारियों की मनमानी से लोगों को छुटकारा मिले।

विज्ञापन


शाह ने कहा कि भाजपा सिद्धांतत: अफसरों के राजनीतिकरण के खिलाफ है। सपा और बसपा की तरह ही करेंगे तो ठीक संदेश नहीं जाएगा। लंबे समय तक शासन व सत्ता के लिए पारदर्शी व्यवस्था जरूरी है।
विज्ञापन


शाह ने योगी आदित्यनाथ सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि सरकार स्थितियों को ठीक कर रही है। कुछ वक्त लगेगा। सरकार और संगठन को कामकाज का ऐसा आदर्श मॉडल प्रस्तुत करना है कि नीचे तक जनता को सत्ता परिवर्तन का एहसास हो और देश व प्रदेश में बार-बार भाजपा की सरकार बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिवसीय प्रवास पर लखनऊ आए शाह शनिवार को यहां इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रदेश पदाधिकारियों, क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय संगठन मंत्री, जिलाध्यक्षों, पार्टी से जुड़े महापौरों, मोर्चों के राष्ट्रीय एवं प्रदेश अध्यक्षों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

योगी सरकार की तारीफ की

amit shah address in Lucknow.

शाह ने कहा कि चार महीने में योगी सरकार ने बहुत अच्छा काम किया है। इतने लंबे समय से जो व्यवस्थाएं बिगड़ी हुई थीं, उन्हें सुधारने में समय लगेगा।

लोकसभा चुनाव 2019 का बिगुल फूंकते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा को सपा, बसपा की तरह कुछ लोगों की सरकार का मॉडल पेश नहीं करना है। भाजपा सरकार कुछ लोगों की सरकार नहीं है बल्कि प्रदेश की 22 करोड़ जनता की सरकार है।

सिस्टम में सुधार का दिख रहा असर
शाह ने कहा कि पूर्व की सरकारों में नौकरशाही का राजनीतिक इस्तेमाल किया गया। सरकारें बदलते ही अफसरों के चेहरे बदल जाते थे। हम नौकरशाही के राजनीतिक इस्तेमाल के खिलाफ हैं।

हम अच्छा काम करने वाले अफसरों को मौका दे रहे हैं। इससे प्रदेश का माहौल तेजी से बदला है। सरकार ने सिस्टम में सुधार किया है, उसका असर भी दिखने लगा है। पर, नीचे तक ईमानदारी से काम होने में कुछ वक्त लगेगा।

संगठन से सरकार, सरकार से संगठन नहीं

amit shah address in Lucknow.
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह व सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

शाह ने कहा कि संगठन से सरकार है, सरकार से संगठन नहीं है। संगठन कार्यकर्ताओं के बूते ही है। इसलिए कार्यकर्ताओं को भी अपनी जिम्मेदारी का एहसास होना चाहिए। कार्यकर्ता हमारी ताकत हैं।

कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही देश और प्रदेश में ये बड़ी विजय हासिल हुई है। सरकार और संगठन के बेहतर तालमेल के साथ ही हम केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों और कामों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।

संगठन और सरकार अपना-अपना काम करें
शाह ने कहा कि संगठन अपना काम करे। सरकार अपना काम करे। दोनों के बीच समन्वय रहे। एक-दूसरे को सुझाव देना तो ठीक है लेकिन अनावश्यक हस्तक्षेप उचित नहीं है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार, संगठन के सम्मान का ध्यान रखेगी। शाह ने सचेत किया किया कि कार्यकर्ताओं को कोई बात कहनी है तो उचित फोरम पर कहें। सरकार के कामकाज की सार्वजनिक स्थानों पर समीक्षा न करें।

मंत्री सोमवार व मंगलवार को सचिवालय में जरूर मिलेंगे
मंत्रियों से मुलाकात न होने की शिकायत पर शाह ने आश्वस्त किया कि वह सोमवार और मंगलवार को हर हाल में मंत्रियों के सचिवालय में मौजूद रहने की व्यवस्था कराएंगे। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को भी चाहिए कि इन दो दिनों के अलावा सचिवालय में न जाएं।

रिश्वत मांगने वालों के नाम बताओ

amit shah address in Lucknow.

बैठक में एक पदाधिकारी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव दस-दस हजार रुपये रिश्वत ले रहे हैं। शाह ने इसे गंभीरता से लेते हुए रिश्वत मांगने वाले पांच ग्राम प्रधान या ग्राम पंचायत अधिकारी के नाम मांगे। उन्होंने मुख्यमंत्री को उस कार्यकर्ता से एक अगस्त को रिश्वत मांगने वालों के नाम लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए।

केंद्र की उपलब्धियों से ही इतनी बड़ी जीत
शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा के पास नेतृत्व नहीं था। चुनाव में कोई चेहरा नहीं था। जातिगत समीकरण भी नहीं थे। इसकेबावजूद प्रदेश की जनता ने इतनी बड़ी ऐतिहासिक विजय दी। इस जीत के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व और केंद्र सरकार की उपलब्धियां प्रमुख कारण हैं। जनता ने बहुत उम्मीद से भाजपा को सरकार सौंपी है। उस उम्मीद को पूरा करना सरकार और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।

भ्रष्टाचार पर अंकुश
शाह ने कहा कि योगी सरकार ने भ्रष्टाचार पर भी करारी चोट की है। ठेके, पट्टे से लेकर विभागों तक में व्याप्त भ्रष्टाचार पर कड़े कदम उठाए हैं। हमारी प्राथमिकता है कानून का राज स्थापित करना और ये हम करके रहेंगे।

तेजी से बढ़ रही भाजपा

amit shah address in Lucknow.

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई पार्टी है। इसका श्रेय कार्यकर्ताओं और हमारे शीर्ष नेतृत्व को जाता है।

प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद ओम माथुर, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अनिल जैन, राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिवप्रकाश, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने भी पदाधिकारियों से बातचीत की।

शिक्षामित्रों पर भी विचार
कुछ कार्यकर्ताओं ने शिक्षामित्रों की समस्या उठाई। इस पर शाह ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के फैसले से सरकार अलग नहीं जा सकती। पर, संगठन और सरकार की सहानुभूति शिक्षामित्रों के साथ है। इनकी समस्या पर विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed