UP: अपहरण के आरोपी को राहत दिलाने के लिए दरोगा ने मांगे 70 हजार.. ऑडियो वायरल, निलंबित, एएसपी करेंगे जांच
आरोपी के परिजन व दरोगा के बीच बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऑडियो में दरोगा 70 हजार रुपये की मांग करता हुआ सुना जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेठी जिले के रामगंज थाने पर तैनात एक उपनिरीक्षक का रिश्वत मांगते हुए कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ऑडियो में उपनिरीक्षक एक युवक से उसके भाई को युवती के अपहरण के मामले में जेल से जल्दी रिहा कराने और मुकदमे में राहत दिलाने के एवज में 70 हजार रुपये की मांग करता सुनाई दे रहा है।
बताया जा रहा है कि यह ऑडियो रामगंज थाना की एक युवती के अपहरण और जबरन विवाह के दबाव संबंधी मुकदमे से जुड़ा है। युवक की ओर से ऑडियो में यह भी कहा जा रहा है कि वह पहले ही इंस्पेक्टर को रुपये दे चुका है, जिस पर उपनिरीक्षक उसे जवाब देता है कि वह मेरे अधिकारी हैं लेकिन विवेचक मैं हूं।
गौरतलब है कि दो मई को युवती के पिता की तहरीर पर शहजाद, इरमान, सलमान और इमरान के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था जिसकी विवेचना अभी चल रही है। प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मोहन सिंह ने वायरल ऑडियो को लेकर कहा कि आप सब जान ही रहे हैं, ज्यादा क्या बताना है। उन्होंने बताया कि ऑडियो की जांच की जा रही है। जांच में यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
निलंबित किया गया दरोगा, एएसपी करेंगे जांच
एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि ऑडियो संज्ञान में आया है। दरोगा रामकरन प्रसाद को निलंबित करते हुए मामले की जांच एएसपी हरेंद्र कुमार को सौपी गई है। बताया कि आरोपी पर पहले से ही सुसंगत धाराओं में केस दर्ज है। वर्तमान में वह जेल में निरुद्ध है। मामले की पारदर्शी ढंग से जांच हो रही है। अपराध में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.