फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amethi: Oxygen plant setting up three industrial units, there will be no lack of oxygen in the district

अमेठी : तीन औद्योगिक इकाइयां स्थापित करा रहीं ऑक्सीजन प्लांट, जिले में नहीं होगी ऑक्सीजन की कमी

Tue, 04 May 2021 06:15 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 04 May 2021 06:15 PM IST
सार

प्रदेश में हो रही ऑक्सीजन की किल्लत को देखते हुए तीन औद्योगिक इकाईयां जिले में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगाने को आगे आई हैं। इनकी ओर से जल्द ही जिला अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन प्लांट को संचालित कराने की कवायद चल रही है।

विज्ञापन
Amethi: Oxygen plant setting up three industrial units, there will be no lack of oxygen in the district
ऑक्सीजन संयंत्र

विस्तार

उत्तर प्रदेश में हो रही ऑक्सीजन की किल्लत को देखते हुए तीन औद्योगिक इकाईयां जिले में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगाने को आगे आई हैं। इनकी ओर से जल्द ही जिला अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन प्लांट को संचालित कराने की कवायद चल रही है। प्लांट का संचालन शुरू होने पर अब जिले में ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी और इसकी कमी से किसी बीमार की जान नहीं जाएगी।

विज्ञापन


डीएम अरुण कुमार ने बताया कि जिले में कोविड मरीजों के लिए चिकित्सीय सुविधा सुदृढ़ कराने के उद्देश्य से स्वयंसेवी संस्थाओं तथा औद्योगिक इकाईयों से समन्वय स्थापित करते हुए सीएसआर फंड से ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगाने की कवायद चल रही है। डीएम ने बताया कि जिले में ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए राजेश मसाला, एसीसी टिकारिया सीमेंट वर्कस, वेदांता ग्रुप द्वारा जनपद में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट स्थापित करने हेतु कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन


बताया कि राजेश मसाला द्वारा स्थापित किए जा रहे ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट में प्रतिदिन 50 से 60 सिलेंडर ऑक्सीजन का उत्पादन किया जाएगा तो एसीसी टिकरिया सीमेंट वर्कस द्वारा स्थापित किए जा रहे प्लांट में प्रतिदिन 150 से 200 सिलेंडर ऑक्सीजन तथा वेदांता ग्रुप द्वारा स्थापित किए जा रहे प्लांट में प्रतिदिन 130 से 160 सिलेंडर ऑक्सीजन का उत्पादन किया जाएगा। इसके साथ ही एचएएल कोरवा द्वारा भी ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट स्थापित किए जाने का प्रस्ताव दिया गया है जिसकी प्रक्रिया विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम केयर्स द्वारा जनपद में ऑक्सीजन प्लांट लगवाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। बताया कि आदित्य बिरला ग्रुप की ओर से मंगलवार को सीएसआर फंड से दस ऑक्सीजन कंसंट्रेटर जिला प्रशासन को दिया गया। डीएम ने कहा कि जिले में कोविड मरीजों के लिए ऑक्सीजन व आवश्यक दवाओं की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed