{"_id":"664ca7c0c317b7662f08b4a9","slug":"amethi-evms-kept-in-three-tier-security-cordon-party-workers-will-remain-in-the-control-room-dm-inspected-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी:सुरक्षा के तीन लेयर में रखी गईं ईवीएम, कंट्रोल रूम में बनेंगे रहेंगे कार्यकर्ता, डीएम ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी:सुरक्षा के तीन लेयर में रखी गईं ईवीएम, कंट्रोल रूम में बनेंगे रहेंगे कार्यकर्ता, डीएम ने किया निरीक्षण
Tue, 21 May 2024 07:25 PM IST
रोहित मिश्र
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Published by: रोहित मिश्र
Updated Tue, 21 May 2024 07:25 PM IST
सार
Amethi loksabha:अमेठी में सोमवार को चुनाव हो गया है। मंगलवार को डीएम निशा अनंत ने बताया कि ईवीएम को स्ट्रांग रूम में रखवा कर सील करा दिया गया है। ईवीएम की सुरक्षा तीन लेयर में रहेगी।
विज्ञापन
कंट्रोल रुम का एसपी संग निरीक्षण करतीं डीएम।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पांचवें चरण में अमेठी लोकसभा का चुनाव सोमवार को संपन्न होने के बाद ईवीएम को त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में रखवा दिया गया है। इसकी सुरक्षा को लेकर चप्पे-चप्पे पर कैमरे लगवाए गए हैं। साथ्ज्ञ ही अर्ध सैनिक बलों व पुलिस की सुरक्षा भी रहेगी।
विज्ञापन
राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओं को भी निगरानी रखने की सहूलियत दी गई है। उनके लिए अलग से एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम से टीवी स्क्रीन पर कैमरों के जरिए ईवीएम की सुरक्षा देख सकते हैं। इसके अलावा जिले के पुलिस व प्रशासनिक अफसर भी नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन
सोमवार शाम छह बजे चुनाव संपन्न होने के बाद कर्मचारियों ने पुलिस सुरक्षा घेरे में ईवीएम को शहर के जवाहर नवोदय विद्यालय पहुंचाया। पूरे जिले से ईवीएम पहुंचने का सिलसिला रात 10 बजे तक चलता रहा। सूत्रों का दावा है कि ईवीएम जमा होने की प्रक्रिया रात करीब 12 बजे तक चली है। ईवीएम को सुरक्षित रखकर स्ट्रांग रूम को सील किया गया। मंगलवार को डीएम निशा अनंत ने बताया कि ईवीएम को स्ट्रांग रूम में रखवा कर सील करा दिया गया है। ईवीएम की सुरक्षा तीन लेयर में रहेगी। कर्मचारियों के अलावा किसी की भी इंट्री नहीं होगी। कर्मचारियों के लिए पास जारी किए गए हैं। बिना पास दिखाए किसी को अंदर नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
कंट्रोल रूम में रहेंगे पार्टी कार्यकर्ता
जवाहर नवोदय विद्यालय में ईवीएम रखवाने के बाद राजनैतिक दलों के लोगों को भी उनकी निगरानी के लिए व्यवस्था दी गई है। नवोदय विद्यालय गेट के पास एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। कई टीवी स्क्रीन लगाई गई हैं और उन्हें ईवीएम की निगरानी में लगे कैमरों से जोड़ा गया है। सीसीटीवी कैमरों की हर गतिविधि कंट्रोल रूम में लगे टीवी स्क्रीन पर दिखेगी। जहां कंट्रोल रूम से राजनैतिक दलों के लोग ईवीएम की निगरानी कर सकेंगे।
डीएम सहित अन्य अफसरों ने किया निरीक्षण
नवोदय विद्यालय में ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य पहलुओं पर जिले के जिम्मेदार अफसर बराबर नजर रख रहे हैं। डीएम, एसपी निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था परख रहे हैं। मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे डीएम निशा अनंत दल बल के साथ नवोदय विद्यालय पहुंचीं। उन्होंने सबसे पहले कंट्रोल रूम को चेक किया। मौजूद पुलिस कर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीएम ने निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने सिलसिलेवार स्ट्रांग रूमों आदि का निरीक्षण किया।
105 अर्ध सैनिक बल व पुलिस जवान कर रहे सुरक्षा
एएसपी हरेंद्र प्रताप ने बताया कि ईवीएम कड़ी सुरक्षा में रखी गई हैं। तीन लेयर की सुरक्षा है। आंतरिक सुरक्षा में पैरामिलिट्री फोर्स लगाई गई है। पैरामिलिट्री के करीब 40 जवान रहेंगे। अन्य पुलिस जवान लगाए गए हैं। जिले के सभी क्षेत्राधिकारियों को भी रोस्टर के मुताबिक चेकिंग ड्यूटी लगाई गई है। एसपी सहित अन्य पुलिस अफसर भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहेंगे।