फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   amausi airport handed over to adani group

अमौसी एयरपोर्ट हुआ अडानी का, हस्तांतरण पूरा, फिलहाल सेवा सत्कार पर पूरा फोकस

Tue, 03 Nov 2020 01:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
amausi airport handed over to adani group
हस्तांतरण का काम पूरा, फिलहाल सेवा सत्कार पर होगा फोकस
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट अब अडानी समूह का अडानी लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एएलआईएएल) हो गया है। अगले 50 वर्षों तक अडानी समूह एयरपोर्ट के मैनेजमेंट, ऑपरेशन और फाइनेंशियल गतिविधियों को संभालेगा। सोमवार को अडानी ग्रुप और एयरपोर्ट अथॉरिटी के बीच आधिकारिक हस्तांतरण हुआ। इस दौरान एयरपोर्ट के नए प्रशासनिक भवन के सामने स्थित सामुदायिक केंद्र में भव्य धार्मिक अनुष्ठान किया गया।
इतना ही नहीं एयरपोर्ट पर जब यात्री फ्लाइट के लिए पहुंचे तो उन्हें नजारा बदला-बदला नजर आया। यहां जगह-जगह अडानी समूह की ओर से एयरपोर्ट पर यात्रियों के स्वागत के संदेश लिखे गए हैं। वहीं एयरपोर्ट पर अडानी की टीम ने सीआईएसएफ के अलावा 35 निजी सुरक्षा गार्ड भी तैनात कर दिए हैं। हस्तांतरण में एयरपोर्ट के प्रशासनिक भवन में डायरेक्टर एके शर्मा ने एएलआईएएल के सीईओ एससी होता को जिम्मेदारी सौंपी। इस अवसर पर अडानी एयरपोर्ट्स के सीईओ भी मौजूद रहे। लखनऊ सहित देश के छह हवाई अड्डों के लिए गत वर्ष अमौसी एयरपोर्ट की सबसे ऊंची बोली लगाने वाले अडानी समूह को अमौसी एयरपोर्ट की कमान सौंपी गई है।
विज्ञापन

निजी गार्डों का सेवा-सत्कार यात्रियों को भाया
अमौसी एयरपोर्ट पर निजी गार्डों को कानपुर रोड के पास, प्रशासनिक भवन और पार्किंग क्षेत्र में तैनात किया गया है। ये गार्ड हेल्प डेस्क की तरह यात्रियों को रास्ता बताने व सेवा-सत्कार का काम कर रहे हैं। एयरपोर्ट पहुंचे यात्रियों को यह काफी पसंद आया। अडानी ग्रुप की ओर से इन गार्डों को रविवार रात 1:30 बजे ही तैनात कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहतर सुविधाओं की उम्मीद
अडानी के पास अमौसी एयरपोर्ट के आए जाने से उम्मीद जताई जा रही है कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। जबकि विशेषज्ञ मान रहे हैं कि सुविधाओं के एवज में उन्हें अतिरिक्त धनराशि भी खर्च करनी पड़ेगी। साथ ही टिकट पर भी इसका असर दिख सकता है। एयर ट्रैवेल एसोसिएशन व एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी के सदस्य सुनील सत्यवक्ता ने बताया कि लगातार यात्रियों की शिकायतें आ रही थीं। एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग के सामने पान-गुटखे की पीकें भी मूड खराब कर देती थीं। टॉयलेट भी गंदे रहते थे। वहीं नए टर्मिनल के निर्माण के लिए पुराना फर्नीचर बाहर ही लॉन के पास फेंक दिया गया, जिसे हटाने को लेकर शिकायतें हो रही थीं। उम्मीद है कि अब यात्रियों को साफ-सफाई से लेकर अन्य सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed