{"_id":"6a4ac3076acb3064410b7acf","slug":"amarnath-pilgrims-facing-trouble-due-to-long-waiting-lists-on-trains-to-jammu-demand-for-special-trains-lucknow-news-c-13-lko1096-1814216-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जम्मू की ट्रेनों में लंबी वेटिंग से अमरनाथ यात्री परेशान, स्पेशल ट्रेनों की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जम्मू की ट्रेनों में लंबी वेटिंग से अमरनाथ यात्री परेशान, स्पेशल ट्रेनों की मांग
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। अमरनाथ यात्रा शुरू हो चुकी है। लखनऊ से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्रा पर जाते हैं, लेकिन जम्मू की ट्रेनों में लंबी वेटिंग से उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। ऐसे में यात्रियों ने स्पेशल ट्रेनें चलाने की मांग की है।
लखनऊ से जम्मू के लिए तीन प्रमुख ट्रेनों का संचालन होता है। बेगमपुरा, अमरनाथ व कोलकाता एक्सप्रेस। अमरनाथ एक्सप्रेस में सोमवार को स्लीपर में 67 व थर्ड एसी में 53 वेटिंग है। इस ट्रेन में पूरे महीने वेटिंग है। वहीं, बेगमपुरा एक्सप्रेस की स्लीपर में सोमवार व बुधवार को रिग्रेट, मंगलवार को 73 वेटिंग है। थर्ड एसी का भी यही हाल है। कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस की स्लीपर में सोमवार को रिग्रेट, मंगलवार व बुधवार को 98, 69 वेटिंग है। थर्ड एसी रिग्रेट चल रहा है।
इतना ही नहीं, लखनऊ से श्रीनगर की सीधी उड़ान बंद है। श्रीनगर की कनेक्टिंग उड़ानें 38 हजार रुपये तक पहुंच गई है। जम्मू की कनेक्टिंग उड़ानें 15 हजार तक में मिल रही हैं। दैनिक यात्री एसोसिएशन के अध्यक्ष एसएस उप्पल ने लखनऊ से जम्मू के लिए स्पेशल ट्रेनों को चलाने की मांग की है।
विज्ञापन
चेयरकार से पहुंचे दिल्ली, मिलेगी जम्मू की गाड़ी
जम्मू जाने के लिए श्रद्धालु लखनऊ से दिल्ली के लिए चेयरकार ट्रेनों का सहारा ले रहे हैं। दिल्ली से जम्मू के लिए उन्हें ट्रेनें मिल जा रही हैं। लखनऊ से दिल्ली जाने वाली तेजस एक्सप्रेस की चेयरकार में सोमवार को 47 वेटिंग है, लेकिन बुधवार व बृहस्पतिवार को 73, 212 सीटें रिक्त हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस की चेयरकार में मंगलवार व बृहस्पतिवार को 340, 705 सीटें, शताब्दी एक्सप्रेस में बुधवार को 230 सीटें खाली हैं। हालांकि, दिल्ली की रेगुलर ट्रेनों एसी एक्सप्रेस, लखनऊ मेल, अयोध्या एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ आदि में वेटिंग चल रही है।
मुंबई रूट की ट्रेनों में भी वेटिंग
मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस की स्लीपर में अगले तीन 80, 82, 81 व थर्ड एसी में 80, 68, 58 वेटिंग है। अवध एक्सप्रेस की स्लीपर में रिग्रेट है। गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस की स्लीपर में मंगलवार व बुधवार को क्रमश: 60, 59 वेटिंग है। गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस की स्लीपर में रिग्रेट है। वहीं, काठगोदाम जाने वाली लखनऊ एक्सप्रेस की स्लीपर में सोमवार, बुधवार व बृहस्पतिवार को क्रमश: 69, 60, 69 व थर्ड एसी में 45, 44, 34 वेटिंग है। बाघ एक्सप्रेस में रिग्रेट चल रहा है।