फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   amar ujala webinar with LDA VC Shivakant Dwivedi

अमर उजाला वेबिनार में बोले एलडीए वीसी, अपार्टमेंटों के रखरखाव को कॉर्पस फंड देगा एलडीए

Fri, 03 Jul 2020 05:20 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 03 Jul 2020 05:20 PM IST
विज्ञापन
amar ujala webinar with LDA VC Shivakant Dwivedi
वेबिनार में समस्याएं सुनते वीसी शिवाकांत द्विवेदी - फोटो : amar ujala
अपार्टमेंट्स के रखरखाव के लिए जरूरी कॉर्पस फंड एलडीए सभी आरडब्ल्यूए को देगा। गोमतीनगर विस्तार के अपार्टमेंट्स में आ रही रखरखाव पर बढे़ खर्च की दिक्कतों को देखते हुए वीसी शिवाकांत द्विवेदी ने इसकी घोषणा की है। उनका कहना है कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए एक साथ सभी आरडब्ल्यूए को कॉर्पस फंड दिया जाना संभव नहीं है।
विज्ञापन


ऐसे में एक या दो अपार्टमेंट का लेते हुए क्रमिक रूप से कॉर्पस फंड जारी कर दिया जाएगा। मालूम हो कि कॉर्पस फंड के करीब 100 करोड़ रुपये एलडीए के पास कई वर्षों से जमा हैं। अमर उजाला वेबिनार में गोमतीनगर और गोमतीनगर विस्तार के अपार्टमेंट्स और कॉलोनी की समितियों के पदाधिकारियों से रूबरू हुए। इसमें कॉर्पस फंड जारी नहीं किए जाने और इसकी वजह से बिल्डिंग में टूटफूट और उपकरणों को ठीक कराने में आ रही दिक्कत की जानकारी दी।
विज्ञापन


आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों का कहना है कि कॉर्पस फंड अगर उनके पास होगा तो रखरखाव कराना आसान हो सकेगा। आरडब्ल्यूए का कहना है कि पांच साल से अधिक एलडीए को कब्जा दिए हो चुका है। कुछ में तो 10 साल से अधिक समय से आवंटी रह रहे हैं। इन बिल्डिंग को अब देखभाल की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉर्पस फंड की जरूरत इसलिए...

वीसी का कहना है कि कॉर्पस फंड आरडब्ल्यूए को मिलना चाहिए। मैं खुद इसके पक्ष में हूं। यह पैसा भी उन्हीं आवंटियों का है। इसे आरडब्ल्यूए को दिया जाएगा। धेनुमति अपार्टमेंट का कॉर्पस फंड आरडब्ल्यूए को देकर इसकी शुरूआत की है। अब गोमतीनगर विस्तार के अपार्टमेंट्स की आरडब्ल्यूए को भी कॉर्पस फंड जारी कर दिया जाएगा।

एलडीए फ्लैट की कीमत के साथ एकमुश्त मेंटेनेंस चार्ज भी लेता है। इस फंड को इकट्ठा कर आरडब्ल्यूए को दिया जाता है। आरडब्ल्यूए इसे कॉर्पस फंड के रूप में बैंक में जमा करता है। इसके ब्याज से जरूरी रखरखाव के खर्च आरडब्ल्यूए उठाती है।

100 करोड़ रुपये देने हैं एलडीए को 
गोमतीनगर विस्तार महासमिति के सचिव उमाशंकर दुबे का कहना है कि एलडीए को सभी अपार्टमेंट का मिलाकर करीब 100 करोड़ रुपये कॉर्पस फंड का देना है। अगर यह पैसा मिल जाए तो अपार्टमेंट्स की काफी समस्याओं का हल निकल आएगा। एलडीए इसे जारी ही नहीं करना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed