{"_id":"65da8c0223859ba4a008f893","slug":"amar-ujala-samvad-from-26th-feb-talk-on-youth-development-sports-and-empowered-women-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amar Ujala Samvad : अमर उजाला संवाद कल से, युवाओं के विकास-खेल और सशक्त नारी पर होगी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amar Ujala Samvad : अमर उजाला संवाद कल से, युवाओं के विकास-खेल और सशक्त नारी पर होगी बात
Sun, 25 Feb 2024 08:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 25 Feb 2024 08:14 AM IST
सार
इसका आयोजन 26 व 27 फरवरी को लखनऊ के होटल सेंट्रम में किया जा रहा है। इस दौरान प्रदेश के साथ ही युवाओं के विकास, खेल व सशक्त नारी विषयों पर भी गहन मंथन होगा।
विज्ञापन
अमर उजाला संवाद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमर उजाला संवाद में सोमवार से दो दिन तक यूपी के संपूर्ण विकास की बात होगी। इसका आयोजन 26 व 27 फरवरी को लखनऊ के होटल सेंट्रम में किया जा रहा है। इस दौरान प्रदेश के साथ ही युवाओं के विकास, खेल व सशक्त नारी विषयों पर भी गहन मंथन होगा।
विज्ञापन
उभरते उत्तर प्रदेश में कौशल विकास की अपार संभावनाओं के बीच युवाओं का हुनर निखर रहा है। वे लगातार नवाचार के साथ आगे बढ़ रहे हैं। वहीं प्रदेश में खेल-खिलाड़ियों को मिल रहीं सुविधाएं, सशक्त आधारभूत संरचनाएं बेहतर कल की तस्वीर दिखा रही हैं। इसे और कैसे बेहतर बना सकते हैं, आने वाले कल में हम और हमारा प्रदेश कहां होगा, हम शीर्ष पर किस तरह पहुंचेंगे, अमर उजाला संवाद में इन सब पर भी बात होगी।
विज्ञापन
- संवाद की शुरुआत सोमवार सुबह 9: 30 बजे से होगी। अलग-अलग सत्रों के साथ मंथन आगे बढ़ेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका शुभारंभ करेंगे। इस दौरान वे समृद्धि की ओर बढ़ते राज्य, औद्योगिक परिदृश्य में आए सकारात्मक बदलावों और सुदृढ़ होती अर्थव्यवस्था से सभी को परिचित कराएंगे। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक भी समृद्ध और संभावनाओं से भरे प्रदेश पर बात करेंगे।
विज्ञापन