अमर उजाला ग्राउंड रिपोर्ट: यूपी में टिड्डी दल की दस्तक ने बढ़ा दीं किसानों की धड़कनें
उत्तर प्रदेश के किसानों की धड़कनें इस समय बढ़ी हुई हैं और इसका कारण है तेजी से आगे बढ़ता टिड्डी दल। जब यह दल आकाश में नजर आता है तो ऐसा लगता जैसे घने बादल घिर आए हैं। लगभग 10 किलो मीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ने वाला यह सैलाब किसानों के चेहरों पर खौफ ला देता है। टिड्डियां इतनी तादाद में होती हैं कि अगर दिन में आ जाए तो आपको लगेगा जैसे पूर्ण सूर्यग्रहण हो गया हो। इसके बाद यह टिड्डी दल फसलों पर हमला करता है और देखते ही देखते हरे भरे पौधे सूखी टहनियों में बदल जाते हैं। राजस्थान और मध्य प्रदेश में फसलों को भारी नुकसान पहुंचाने के बाद पाकिस्तानी टिड्डी दल ने उत्तर प्रदेश में भी दस्तक दे दी है। इसके साथ ही यह कई हिस्सों में बंट गया है। उत्तर प्रदेश में टिड्डी दल के प्रवेश पर अमर उजाला की ग्राउंड रिपोर्ट...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुंदेलखंड पहुंचा टिड्डी दल, मेरठ में अलर्ट जारी, ये हैं बचाव के उपाय
राजस्थान और मध्य प्रदेश में फसलों को भारी नुकसान पहुंचाने के बाद पाकिस्तानी टिड्डी दल ने उत्तर प्रदेश में भी दस्तक दे दी है। इसे देखते हुए डीएम अनिल ढींगरा ने अलर्ट जारी कर किसानों को चौकन्ना रहने की सलाह दी है। डीएम ने बताया कि टिड्डी दल के राजस्थान और मध्य प्रदेश के रास्ते होते हुए झांसी, ललितपुर, जालौन आदि जनपदों में पहुंचने की सूचना मिली है। जिससे सीमावर्ती जिले आगरा एवं मथुरा में टिड्डी दल के आने की संभावना बढ़ गई है। आगे पढ़ें...
आगरा: टला नहीं खतरा, तीसरे टिड्डी दल ने लिया यू टर्न, ऐसे करें फसलों का बचाव
आगरा जिले में टिड्डी दल का खतरा अभी टला नहीं है। दो टिड्डी दल मध्यप्रदेश और राजस्थान में ही रुक गए हैं, एक और टिड्डी दल आगरा की ओर बढ़ रहा है। यह दल हिंडोन तक आ पहुंचा है। कृषि विभाग का कहना है कि यह टिड्डी दल जगनेर, किरावली और फतेहपुर सीकरी से होकर आगरा में प्रवेश कर सकता है। मंगलवार को बड़े टिड्डी दल ने अपना रुख धौलपुर-आगरा की ओर कर लिया, जबकि एक छोटा दल मध्य प्रदेश के शिवपुरी के इर्द-गिर्द आसमान में देखा गया है। आगे पढ़ें...
झांसी: तीन किमी लंबे टिड्डी दल ने लिया यू टर्न, अचानक पकड़ लिया दूसरा रास्ता
राजस्थान से तीन किलोमीटर से अधिक लंबे टिड्डी दल के मंगलवार को झांसी आने की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन शाम तकरीबन चार बजे अचानक इन कीटों ने राजस्थान की हिंडन सिटी से धौलपुर-आगरा की ओर रुख कर लिया। जबकि, यहां दिन भर कीटों से निपटने के उपाय किए जाते रहे। टिड्डी दल के नया रास्ता चुनने के बाद झांसी प्रशासन ने राहत की सांस ली। आगे पढ़ें...
उन्नाव: चार भागों में बंटा टिड्डी दल, कृषि विभाग अलर्ट मोड पर कर रहा काम
उन्नाव में किसानों के लिए आफत बना टिड्डी दल अब चार भागों में बंट गया है। चारों दल अलग-अलग क्षेत्रों की ओर से उड़ान भर रहे हैं। हालांकि अभी टिड्डी दल के उन्नाव पहुंचने की संभावना न के बराबर है। इसके बाद भी कृषि विभाग के अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक अलर्ट मोड पर इस पर निगाह रख रहे हैं। आगे पढ़ें...
इटावा : सतर्क हो जाएं किसान, आक्रमण कर सकता है टिड्डी दल
टावा जिले के किसान सतर्क हो जाएं, बाह के रास्ते जसवंतनगर की ओर से टिड्डी दल जिले की फसलों और वनस्पतियों पर हमला कर सकता है। इसको लेकर कृषि विभाग सतर्क हो गया है। फायरब्रिगेड की गाड़ियों के साथ टैंकर आरक्षित कर लिए गए हैं। जिले के किसानों और सभी प्रधानों को सतर्क रहने के संदेश भी भेज दिए गए हैं। कृषि विभाग के अधिकारी गांवों में भ्रमण कर रहे हैं। आगे पढ़ें...
गोरखपुर: फसलों पर हमला कर सकता है टिड्डी दल, बचाव के लिए इस विभाग ने दी ये खास सलाह
कोरोना वायरस से फैली महामारी के बीच फसलों पर भी संकट गहरा सकता है। आशंका है कि राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में फसलों को बर्बाद कर चुका टिड्डी दल गोरखपुर में भी फसलों पर हमला कर दे। हालांकि अभी यह गोरखपुर से सैकड़ों किलोमीटर दूर झांसी के आसपास है। कृषि विभाग की ओर से इसके लिए एडवाइजरी जारी करने की तैयारी है। आगे पढ़ें...
महराजगंज: टिड्डी दल से बचाव को लेकर प्रशासन सतर्क, किसानों को दी जा रही है ये खास सलाह
टिड्डी दल के झांसी में आने की सूचना के बाद उत्तर प्रदेश के महराजगंज प्रशासन ने गंभीरता दिखाते हुए बचाव व जागरुकता से संबंधित तैयारियां तेज कर दी हैं। फसलों को दल के प्रभाव से बचाने के लिए स्प्रेयर व दवा को पर्याप्त मात्रा में आरक्षित कर लिया गया है। टिड्डी दल द्वारा राजस्थान, पंजाब एवं हरियाणा में किसानों की खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया गया है। जिले में भी इसके संभावित प्रकोप को देखते हुए कृषि विभाग के जिम्मेदार लोगों के इसके बारे में पूरी जानकारी देकर जागरूक किया गया है। आगे पढ़ें...
बागपत: जिले में अभी टिड्डी दल का प्रकोप नहीं, सावधानी को ध्यान में रखते हुए बनाया कंट्रोल रूम
बागपत जिले में टिड्डी दल के संभावित प्रकोप को देखकर किसानों की मदद के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। प्रत्येक ब्लॉक के किसानों के लिए सहायक विकास अधिकारी के मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं। जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ. सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि जिले के किसान टिड्डी दल को लेकर परेशान हैं। जिले में अभी टिड्डी दल का प्रकोप नहीं हुआ है। इसका प्रकोप तीन से चार किमी के फैलाव में आता है। यह पीले रंग का कीट है, जो सामान्य रूप से खेतों में दिखने वाले हरे रंग के ग्रास हॉपर से अलग है। आगे पढ़ें...
वाराणसी: टिड्डियों के हमले को लेकर कृषि विभाग ने जारी किया अलर्ट, किसान करें ये काम
यूपी के झांसी समेत कई हिस्सों में टिड्डियों के आगमन के बाद मंगलवार को वाराणसी मंडल के सभी जिलों को अलर्ट किया गया है। कृषि विभाग ने किसानों को सब्जी की फसल में कीटनाशक के छिड़काव की सलाह दी है। खेतों में दवा के छिड़काव के लिए दमकल की गाड़ियों को तैयार रखने के लिए कहा गया है। आगे पढ़ें...