{"_id":"5ece16578ebc3e909943b37c","slug":"tiddi-dal-divided-into-four-parts-agricultural-department-officer-to-employee-working-on-alert-mode","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार भागों में बंटा टिड्डी दल, कृषि विभाग के अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक अलर्ट मोड पर कर रहे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार भागों में बंटा टिड्डी दल, कृषि विभाग के अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक अलर्ट मोड पर कर रहे काम
Wed, 27 May 2020 12:58 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 27 May 2020 12:58 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव में किसानों के लिए आफत बना टिड्डी दल अब चार भागों में बंट गया है। चारों दल अलग-अलग क्षेत्रों की ओर से उड़ान भर रहे हैं। हालांकि अभी टिड्डी दल के उन्नाव पहुंचने की संभावना न के बराबर है। इसके बाद भी कृषि विभाग के अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक अलर्ट मोड पर इस पर निगाह रख रहे हैं।
टिड्डी दल में लाखों की संख्या में दो ढाई इंच लंबे कीट होते हैं। जो हरे पत्तों पर आक्रमण करते हैं। यह दल शाम 6 से 7 बजे के आसपास जमीन पर बैठ जाता है और फिर सुबह 8 बजे के करीब उड़ान भरता है। इस अवधि में इनके ऊपर कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव करके इनको मारा जा सकता है।
फिलहाल मौजूदा समय में टिड्डी दल का प्रकोप राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब व हरियाणा के कुछ क्षेत्रों में देखा जा रहा है। कृषि उप निदेशक डा. नंदकिशोर ने बताया कि अब टिड्डी के चार दल हो गए हैं। एक दल मध्य प्रदेश के पन्ना से आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
जिससे महोबा, बांदा एवं चित्रकूट को हाईएलर्ट कर दिया गया है। इनसे लगे जनपदों हमीरपुर, प्रयागराज व फतेहपुर को भी सर्तक किया गया है। दूसरा दल मध्य प्रदेश के मुरैना से आगे बढ़ रहा है। जो हवा की दिशा के अनुसार आगरा की तरफ अग्रसर है। इनसे लगे आगरा, मथुरा को हाईएलर्ट और इटावा, फिरोजाबाद को सर्तक रहने को कहा गया है।
तीसरे दल की राजस्थान के हिन्डौन सिटी से 5 किमी दूर मध्य प्रदेश की दिशा में उड़ने की सूचना है। इसके मध्य प्रदेश की तरफ ही जाने की संभावना है। एक अन्य छोटा दल मध्य प्रदेश के विजयपुर (श्योपुर) से सबलगढ़ (मुरैना) पहुंचने की सूचना मिली है। ऐसे में अपना जिला अभी खतरे कीश्रेणी में नहीं है। फिर भी किसान एलर्ट रहे। विभागीय अधिकारी व कर्मचारी पहले से ही अलर्ट मोड पर काम कर रहे हैं।