फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Control room created, no locust outbreak in district

बागपत: जिले में अभी टिड्ढ़ी दल का प्रकोप नहीं, सावधानी को ध्यान में रखते हुए बनाया कंट्रोल रूम

Tue, 26 May 2020 11:30 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 26 May 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Control room created, no locust outbreak in district
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बागपत जिले में टिड्डी दल के संभावित प्रकोप को देखकर किसानों की मदद के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। प्रत्येक ब्लॉक के किसानों के लिए सहायक विकास अधिकारी के मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं। जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ. सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि जिले के किसान टिड्डी दल को लेकर परेशान हैं। जिले में अभी टिड्डी दल का प्रकोप नहीं हुआ है। इसका प्रकोप तीन से चार किमी के फैलाव में आता है। यह पीले रंग का कीट है, जो सामान्य रूप से खेतों में दिखने वाले हरे रंग के ग्रास हॉपर से अलग है।
विज्ञापन


इस तरह आती हैं टिड्डी
टिड्डी दिन के समय समूह में आती है। यह हवा की दिशा के अनुसार एक दिन में 100 से 150 किमी उड़ती है और शाम के समय खेतों में बैठ जाती है।
टिड्डी दल के खेत में आने पर किसान डीजे, ढोल, थालियां, पीपे, पटाखे बजाते हुए शोर मचाएं। शोर मचाने से टिड्डी खेतों पर नहीं बैठेंगी।

यह करें उपचार
टिड्डी अगर दिखे तो क्लोरोपायरीफॉस 20 ईसी अथवा क्लोरोपायरीफॉस 50 ईसी या अथवा मैलाथियान डस्ट का छिड़काव रात में 12 बजे से सुबह छह बजे के बीच करें।

कंट्रोल रूम में दें सूचना
टिड्डी दल का प्रकोप रोकने के लिए किसान कृषि विभाग को सटीक सूचना उपलब्ध कराएं। इसके लिए 0121-222100 पर जानकारी दें।

ब्लॉक एडीओ मोबाइल
  • बागपत राजपाल सिंह -9758037699
  • खेकड़ा उपेंद्र सिंह -9719671901
  • पिलाना राजपाल सिंह -9927472799
  • बिनौली सतपाल सिंह -8273932986
  • बड़ौत नरेश कुमार -9897871975
  • छपरौली धीरज सिंह -9719947267
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed