पुलवामा हमले पर विवादित बयान देने वाले रामगोपाल पर चले देशद्रोह का केस: अमर सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सांसद अमर सिंह ने सपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव और लालू यादव हमारे भूत हैं। यानि हमारे अतीत। अब मैं वर्तमान के साथ हूं। उन्होंने पुलवामा हमले में विवादित बयान देने वाले रामगोपाल यादव को आड़े हाथ लिया और कहा कि उन पर देशद्रोह का मुकदमा चले और उन्हें जेल भेजा जाए।
अमर सिंह ने दो टूक कहा कि वर्ष 2019 लोकसभा का चुनाव जनता जीतेगी। ऑफिसर्स क्लब आईटीआई में आयोजित क्षत्रिय होली मिलन समारोह में उन्होंने बातें कहीं।
उन्होंने कहा कि उन राहुल गांधी को खोजा जा रहा है, जिन्होंने पीएम पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मणिशंकर अय्यर को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था।
कहा, प्रियंका गांधी जैसे लोगों की राजनीति में जरूरत
अमर सिंह ने प्रियंका वाड्रा के सक्रिय राजनीति में आने का स्वागत किया और कहा कि ऐसे लोगों की राजनीति में जरूरत है। बीजेपी जॉइन करने के सवाल पर अमर सिंह ने कहा कि यह बात भाजपा नेताओं से पूछी जाए तो ज्यादा ठीक रहेगा। इस बार लोकसभा चुनाव जनता जीतेगी।
उन्होंने क्षत्रिय समाज को बेहतरी की दिशा में बढ़ने का आह्वान किया और कहा कि शिक्षा पर ध्यान दिया जाए।