फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amar Singh speaks after filing the nomination for Rajyasabha.

अमर सिंह बोले, 'तन, मन, धन से सपा का, पार्टी को मजबूत करूंगा'

Thu, 26 May 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 26 May 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
Amar Singh speaks after filing the nomination for Rajyasabha.
अमर सिंह - फोटो : amar ujala
अमर सिंह ने राज्यसभा भेजने के लिए सपा मुखिया मुलायम सिंह का आभार व्यक्त किया। कहा, उन्होंने मुझे उपकृत किया है। मुझे जो अवसर मिला है, मैं पूरी निष्ठा और तन, मन, धन से उसका सदुपयोग सपा को मजबूत बनाने के लिए करूंगा। वहीं, अन्य नेताओं ने भी मीडिया से बातचीत की।
विज्ञापन


जाति-बिरादरी की राजनीति नहीं करती सपा : रामगोपाल
सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा कि सपा जाति-बिरादरी की राजनीति नहीं करती है। देश में 276 जातियां हैं और सभी को प्रतिनिधित्व देना संभव नहीं है।

विधान सभा सचिवालय में रामगोपाल ने यह टिप्पणी राज्यसभा चुनाव के लिए किसी मुसलमान को प्रत्याशी नहीं बनाने पर की। उन्होंने खुशी जताई कि इतनी बड़ी संख्या में विधान परिषद और राज्यसभा सदस्यों के जीतने के बाद सपा मजबूत होगी।
विज्ञापन


कहा, राज्यसभा में हम तीसरे नंबर की पार्टी हैं। हमारी संख्या और बढ़ जाएगी। उन्होंने अयोध्या में बजरंग दल के शिविर में हथियारों के प्रशिक्षण को सही बताने के राज्यपाल राम नाईक के बयान पर कोई टिप्पणी नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश की सरकार बनाने के लिए काम करूंगा : बेनी

Amar Singh speaks after filing the nomination for Rajyasabha.
बेनी प्रसाद वर्मा नॉमिनेशन फाइल करते हुए - फोटो : amar ujala

पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने कहा कि राज्यसभा में भेजना हमारे बड़े भाई (मुलायम सिंह यादव) की कृपा है। मैं उनका अहसानमंद हूं। पूरी निष्ठा और परिश्रम से प्रदेश में अगली बार अखिलेश यादव की सरकार बनाने की कोशिश करूंगा।

व्यापारियों की समस्याएं उठाऊंगा : सेठ
 संजय सेठ ने कहा कि राज्यसभा में कला, संस्कृति, व्यापार सभी क्षेत्रों के लोग जाते हैं। व्यापारी की हैसियत से मैं समाज की सेवा करूंगा। व्यापारियों की समस्याओं के लिए राज्यसभा में आवाज उठाऊंगा। उन्होंने सपा मुखिया मुलायम सिंह, सीएम अखिलेश यादव, रामगोपाल यादव और शिवपाल यादव का आभार जताया।

अप्रत्याशित नहीं मेरी उम्मीदवारी : नागर
सुरेन्द्र नागर ने कहा कि मेरी उम्मीदवारी अप्रत्याशित नहीं है। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और सीएम अखिलेश यादव से पारिवारिक संबंध हैं। मंगलवार को दोपहर दो बजे प्रत्याशी बनाने की सूचना मिली थी। नेताजी का आदेश मिला तो नामांकन करने आ गया। राज्यसभा में यूपी की समस्याओं को उठाऊंगा।

26 साल बाद संसदीय राजनीति में वापसी : शतरुद्र
विधान परिषद सदस्य के लिए नामांकन करने वाले पूर्व मंत्री शतरुद्र प्रकाश ने कहा कि मेरी संसदीय राजनीति 26 साल से अवरुद्ध थी। अब संसदीय राजनीति में वापसी हुई है। उन्होंने भरोसा जताने के लिए नेताजी (मुलायम सिंह) का आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed