फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amanmani to be interrogated in Sara Singh murder case.

सारा हत्याकांड: अमनमणि से पूछताछ करेगी CBI

Mon, 26 Oct 2015 02:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 26 Oct 2015 02:23 AM IST
विज्ञापन
Amanmani to be interrogated in Sara Singh murder case.

सारा हत्याकांड की जांच के सिलसिले में सीबीआई जल्दी ही पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी के बेटे अमनमणि से पूछताछ करेगी। इसके लिए सीबीआई अमनमणि को नोटिस जारी करेगी। इससे पहले सीबीआई उन पुलिसकर्मियों से पूछताछ करेगी, जिन्होंने इस प्रकरण की शुरूआती दौर में जांच की थी।

विज्ञापन


मामले की जांच सीबीआई के पास आने के साथ ही अमनमणि की दिक्कतें बढ़ने के आसार बन गए हैं। पूर्व में जब पुलिस ने तफ्तीश की थी, तब भी उनके बयानों में विरोधाभास सामने आया था।
विज्ञापन


परिवारीजनों ने सारा की मौत के लिए अमनमणि को सीधा जिम्मेदार ठहराते हुए सीबीआई जांच की मांग की थी। जिसे राज्य सरकार ने मान लिया था।

इसी क्रम में सीबीआई ने अब फीरोजाबाद पुलिस से एफआईआर व जांच से संबंधित अन्य दस्तावेज अपने कब्जे में लिए हैं। सीबीआई की एक टीम ने घटनास्थल का भी निरीक्षण किया। सीबीआई के सूत्रों का कहना है कि टीम को कई महत्वपूर्ण जानकारियां हाथ लगी हैं। जिनके संबंध में वह अमनमणि से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना पर बयान से गहराया था शक

Amanmani to be interrogated in Sara Singh murder case.

इसके अलावा उन पुलिसकर्मियों से पूछताछ करेगी, जो मौके पर सबसे पहले पहुंचे थे। इसके बाद अमनमणि से पूछताछ की जानी है। अमनमणि ने पुलिस को बताया था कि दिल्ली जाते वक्त मार्ग दुर्घटना में उसकी पत्नी सारा की मौत हुई थी। लेकिन अमनमणि को खरोंच तक नहीं आई थी।

सारा की मां सीमा सिंह ने आरोप लगाया था कि सारा को अमनमणि प्रताड़ित करता था और हत्या से पहले भी उसे प्रताड़ित किया गया था।

सीमा सिंह पहले ही आशंका जता चुकी है कि अमनमणि देश के बाहर भाग सकता है। वह सीबीआई से अमनमणि का पासपोर्ट जब्त करने की मांग भी कर चुकी हैं।

सीबीआई के सूत्र बताते हैं कि अमनमणि को जल्दी ही पूछताछ के लिए नोटिस भेजा जाएगा। इसी दौरान उसे देश छोड़ने से मना कर दिया जाएगा। इस बीच अगर अमनमणि की जमानत हो जाती है तो सीबीआई उसकी गतिविधियों पर नजर रखेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed