फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Allegations of attack on students amidst protests at Rehabilitation University.

Lucknow News: पुनर्वास विवि में प्रदर्शन के बीच छात्रों पर हमले का आरोप

Sun, 27 Sep 2026 12:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Allegations of attack on students amidst protests at Rehabilitation University.
पुनर्वास विश्वविद्यालय में छात्रों के हंगामे के बीच पहुंची पुलिस। स्रोत ः संगठन
लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में शनिवार को एक कार्यक्रम के विरोध में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कुछ छात्रों पर बाहरी तत्वों द्वारा हमला किए जाने का आरोप लगा है। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) ने आरोप लगाया कि हमले में एसएफआई के यूनिट लीडर इसार, सतेंद्र और अमित समेत कई छात्र घायल हुए। संगठन ने घटना का विरोध करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन पर कैंपस में लोकतांत्रिक मूल्यों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

एसएफआई के यूनिट लीडर इसार, सतेंद्र और अमित के अनुसार, विश्वविद्यालय में केवल एबीवीपी और आरएसएस को कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति दी जाती है। अन्य छात्र संगठनों और छात्रों को ऐसे आयोजनों की अनुमति नहीं मिलती। संगठन का आरोप है कि इसी के विरोध में प्रदर्शन के दौरान कुछ बाहरी तत्वों ने छात्रों पर हमला किया। आरोप लगाया कि पुलिस ने राकेश मलिक, भक्ति, स्वाति सिंह और अमित यादव सहित कुछ छात्रों को हिरासत में लेने का प्रयास किया। हालांकि, छात्रों ने इसका विरोध किया।
विज्ञापन

कोट

विश्वविद्यालय के भीतर किसी भी छात्र को कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी जाती है। शनिवार को एक कार्यक्रम में परिवहन मंत्री का आगमन था। इसके विरोध में कुछ छात्र आए और हंगामा करने लगे। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रो. यशवंत वीरोदय, प्रवक्ता

पुनर्वास विश्वविद्यालय में छात्रों के हंगामे के बीच पहुंची पुलिस। स्रोत ः संगठन

पुनर्वास विश्वविद्यालय में छात्रों के हंगामे के बीच पहुंची पुलिस। स्रोत ः संगठन

पुनर्वास विश्वविद्यालय में छात्रों के हंगामे के बीच पहुंची पुलिस। स्रोत ः संगठन

पुनर्वास विश्वविद्यालय में छात्रों के हंगामे के बीच पहुंची पुलिस। स्रोत ः संगठन

पुनर्वास विश्वविद्यालय में छात्रों के हंगामे के बीच पहुंची पुलिस। स्रोत ः संगठन

पुनर्वास विश्वविद्यालय में छात्रों के हंगामे के बीच पहुंची पुलिस। स्रोत ः संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed