फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   All school will open from toady

आज से खुलेंगे स्कूल, प्री बोर्ड और वार्षिक परीक्षा कराने की तैयारी

Mon, 07 Feb 2022 02:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
All school will open from toady
सभी बोर्डों के स्कूल आज से खुल जाएंगे। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
कक्षा नौ से 12 तक के सभी बोर्डों के स्कूल सोमवार से खोलने के आदेश के बाद प्री बोर्ड और अंतिम गृह परीक्षाओं की तैयारियां तेज हो गई हैं। कई स्कूल राजधानी में चुनाव से पहले तो कई इसके तुरंत बाद परीक्षा कराने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड के स्कूलों में प्री बोर्ड और वार्षिक परीक्षाएं होनी हैं। सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के स्कूलों में दूसरे सेमेस्टर की पढ़ाई चल रही है।
यूपी बोर्ड के स्कूलों में परीक्षा को लेकर प्रस्तावित शेड्यूल भी तैयार कर लिया गया है। मार्च के मध्य तक सभी परीक्षाएं निपटाकर परिणाम जारी करने की योजना है। इसके बाद बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो सकती हैं।
विज्ञापन

अवध कॉलिजिएट के प्रबंधक सर्वजीत सिंह ने बताया कि 26 मार्च से नया सत्र शुरू हो जाएगा। इससे पहले प्री बोर्ड और वार्षिक परीक्षाएं करानी हैं।
शेड्यूल तैयार कर छात्रों को सूचित कर दिया जाएगा। अगले हफ्ते से प्री बोर्ड परीक्षा की योजना है। पायनियर मोंटेसरी इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या शर्मिला सिंह ने बताया कि कक्षा नौ व 11 की वार्षिक और 10 व 12वीं के छात्रों की प्री-बोर्ड परीक्षाएं 21 से शुरू कर दी जाएंगी। शेड्यूल बनाकर छात्रों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य धीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि इसी हफ्ते से प्री बोर्ड और वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। स्कूल खुलते ही शेड्यूल को अंतिम रूप देकर छात्रों को सूचित कर दिया जाएगा।
अमीनाबाद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एसएल मिश्रा ने बताया कि अगले हफ्ते से प्री बोर्ड और वार्षिक परीक्षाएं कराने की तैयारी है। एक हफ्ता छूटे पाठ पढ़ाए जाएंगे और रीविजन भी कराया जाएगा।

अब प्रैक्टिकल पर जोर
स्कूल खुलते ही 12वीं के छात्रों के प्रैक्टिकल करवाए जाएंगे। यूपी बोर्ड के छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षा इसी महीने प्रस्तावित है। स्कूलों को उम्मीद है कि इसी महीने प्रैक्टिकल परीक्षाओं की समयसारिणी घोषित हो सकती है। वहीं, स्कूल खुलते ही कक्षा नौ से 12 के छात्रों के मुख्य पाठों का रिविजन भी कराया जाएगा। वहीं, स्कूल जूनियर और प्राइमरी के छात्रों के लिए भी स्कूल खुलने का निर्देश मिलते ही इनकी परीक्षाएं कराने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed